Trending

पेनल्टी शूटआउट में एटलेटिको मैड्रिड पस्त, रियाल सोसिडाड बना कोपा डेल रे चैंपियन

रियाल सोसिडाड ने पेनल्टी शूटआउट में एटलेटिको मैड्रिड को हराकर कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला अतिरिक्त समय के बाद 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके चलते विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।

सोसिडाड के गोलकीपर उनाई मैरेरो ने अलेक्जेंडर सोरलॉथ और जूलियन अल्वारेज़ के शॉट रोक दिए। इसके बाद पाब्लो मारिन ने निर्णायक किक को गोल में बदलकर टीम को शूटआउट में 4-3 से जीत दिलाई।

@RealSociedad

अमेरिका के पेलेग्रिनो माटाराज़ो के सोसिडाड के कोच बनने के बाद स्पेनिश क्लब की यह पहली ट्रॉफी है। माटाराज़ो ने कहा, ‘‘यह एक अविश्वसनीय सफर रहा है और मुझे लगता है कि यह तो केवल शुरुआत हो सकती है।’’

Related Articles

Back to top button