Trending

केकेआर की हार से रहाणे पर लगा ‘कलंक’, कप्तानी के मामले में दिग्गज दिग्गजों को पछाड़ा

अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स को शुक्रवार, 17 अप्रैल की रात आईपीएल 2026 में एक और हार का सामना करना पड़ा।

केकेआर ने जीटी के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 180 रन बोर्ड पर लगाए थे, टीम के सबसे महंगे प्लेयर कैमरन ग्रीन ने फॉर्म में वापसी करते हुए अर्धशतक जड़ा था, मगर कोलकाता के गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाए और ग्रीन की फिफ्टी पर पानी फिर गया।

कोलकाता नाइट राइडर्स की यह आईपीएल 2026 में 6 मैचों में 5वीं हार है। इस हार के साथ कप्तान अजिंक्य रहाणे पर बड़ा कलंक लग गया है। वह आईपीएल के इतिहास के सबसे घटिया कप्तान बन गए हैं।

© BCCI/IPL

जी हां, आईपीएल के इतिहास में कम से कम 25 मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट निकाली जाए तो उसमें सबसे घटिया जीत का प्रतिशत अजिंक्य रहाणे का ही है। उन्होंने इस लिस्ट में महेला जयवर्धने और कुमार संगाकारा जैसे पूर्व कप्तानों को पछाड़ा है, जिन्होंने एक दशक पहले आईपीएल खेला था।

आईपीएल के इतिहास में सबसे घटिया जीत का प्रतिशत रखने वाले टॉप-5 कप्तानों की लिस्ट में तीन भारतीय शामिल हैं। रहाणे के अलावा इस लिस्ट में शिखर धवन और सौरव गांगुली का नाम भी शामिल है।

आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे घटिया जीत का प्रतिशत
अजिंक्य रहाणे- 31.8%
महेला जयवर्धने- 33.3
कुमार संगाकारा- 36.2
शिखर धवन- 37
सौरव गांगुली- 40.5

अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में कई टीमों की कप्तानी की है। 44 मैचों में कप्तानी करने के बाद उनका जीत का प्रतिशत मात्र 31.8% ही रहा है। उनकी कप्तानी में टीम 14 बार जीती है तो 28 बार हारी है। इसका मतलब है कि 2 बार मैच हारने पर उनकी टीम को एक जीत मिलती है।

कैगिसो रबाडा (तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान शुभमन गिल (86) की बेहतरीन पारी से गुजरात टाइटंस ने आईपीएल मैच में शुक्रवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स को दो गेंद शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया।

कैमरून ग्रीन ने लय में वापसी करते हुए 79 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन केकेआर की पारी 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर 180 रन पर सिमट गई। टाइटंस ने 181 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

गिल ने आठ चौके और चार छक्के लगाने के अलावा साई सुदर्शन (22) के साथ 31 गेंदों में 57 रन और जोस बटलर (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 38 रन की साझेदारी की। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर (13) के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट लिए, जबकि वैभव अरोड़ा, सुनील नारायण और रमनदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिया।

Related Articles

Back to top button