Trending

नूर अहमद के ‘तिहरे प्रहार’ से ढही कोलकाता, चेन्नई की लगातार दूसरी जीत

स्पिनर नूर अहमद की बेहतरीन गेंदबाजी से चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हराया। संजू सैमसन (48 रन) और आयुष म्हात्रे (38 रन) ने पावरप्ले में चेन्नई को दो विकेट पर 72 रन तक पहुंचाया था जिसकी मदद से टीम ने 192 रन बनाये।

केकेआर जवाब में 160 रन ही बना सके। अफगानिस्तान के स्पिनर नूर ने तीन विकेट लिये। नूर ने केकेआर कप्तान अजिंक्य रहाणे (28), रिंकू सिंह (छह) और कैमरन ग्रीन (0) को आउट किया। टीम का स्कोर एक समय दो विकेट पर 79 रन था जो छह विकेट पर 90 रन हो गया।

बायें हाथ के स्पिनर अकील हुसैन ने एक विकेट लिया। रहाणे और अंगकृष रघुवंशी (27) ने तीसरे विकेट के लिये पांच ओवर में 50 रन की साझेदारी की। दसवें ओवर में रघुवंशी के आउट होने के बाद केकेआर की ओर से कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो सकी।

© BCCI

शाहरूख खान की टीम ने पहले पांच मैचों में यह चौथी हार है। चेन्नई लगातार दो मैच जीतकर अपने अभियान को ढर्रे पर लाती दिख रही है। केकेआर के लिये रोवमैन पॉवेल 31 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि रमनदीप सिंह ने 35 रन बनाये लेकिन तब तक मैच उनकी टीम की जद से बाहर निकल चुका था।

केकेआर के गेंदबाजों ने चेन्नई को 200 रन तक नहीं पहुंचने दिया। आफ स्पिनर सुनील नारायण, बायें हाथ के धीमे गेंदबाज अनुकूल रॉय और वरूण चक्रवर्ती ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए पावरप्ले के बाद दस ओवर में सिर्फ 68 रन दिये।

नारायण ने एक विकेट लिया जबकि अनुकूल ने एक विकेट चटकाया। वरूण ने तीन ओवर में 26 रन दिये। पावरप्ले के बाद 14 ओवरों में चेन्नई 120 रन ही बना सकी। कार्तिक त्यागी ने दो विकेट लिये। उन्होंने बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया।

डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 रन बनाये जबकि सरफराज खान ने 23 रन का योगदान दिया। चेन्नई हालांकि इस पिच पर अच्छे स्कोर से 20 रन पीछे रह गई। शुरूआत में सैमसन ने तीन चौके लगाकर अपने तेवर जाहिर किये जिनमें पहले ही ओवर में वैभव अरोड़ा को शानदार चौका भी है।

© BCCI

टी20 विश्व कप विजेता कप्तान म्हात्रे ने कैमरन ग्रीन को लगातार दो छक्के लगाये। उन्होंने कपिल देव की तरह ‘नटराज शॉट’ स्क्वेयर लेग के पीछे लगाया और मिडविकेट के ऊपर से गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाया। सैमसन ने त्यागी को स्ट्रेट में छक्का लगाया जबकि गेंदबाज ने 148 . 1 की रफ्तार से आफ कटर पर उन्हें बोल्ड कर दिया।

Related Articles

Back to top button