Trending

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप: भारतीय सेना के जांबाजों ने जीते 3 स्वर्ण सहित 8 पदक

मंगोलिया में आयोजित एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय सेना के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदकों समेत कुल आठ पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। इस संबंध में सेना के अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी।

पुरुष वर्ग में विश्वनाथ सुरेश ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं सचिन सिवाच ने रजत पदक हासिल किया। आकाश, लोकेश और नरेंद्र बेरवाल ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

महिला वर्ग में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रीति पवार ने स्वर्ण पदक जीता, जैस्मीन लंबोरिया ने रजत पदक हासिल किया, जबकि अरुंधति चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता।

@artrac_ia

सेना के एक अधिकारी ने बताया, “भारतीय सेना के मिशन ओलंपिक कार्यक्रम के अंतर्गत सेना खेल संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मुक्केबाजों ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य सहित कुल आठ पदक जीते।”

उन्होंने आगे कहा, “यह उपलब्धि भारतीय सेना द्वारा अपने पेशेवर खेल ढांचे के माध्यम से दिए जा रहे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता का प्रतीक है।”

Related Articles

Back to top button