Trending

यूपीसीए ने वरिष्ठ खेल पत्रकार संतोष सूरी को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ सुपर जायंट्स व गुजरात टाइटन्स के बीच मैच से पहले हुई श्रद्धाजंलि सभा

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के लखनऊ सुपर जायंट्स व गुजरात टाइटन्स के बीच मैच से पूर्व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने लखनऊ के वरिष्ठ खेल पत्रकार एवं टाइम्स ऑफ इंडिया लखनऊ के पूर्व खेल संपादक स्वर्गीय संतोष सूरी को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। संतोष सूरी का बीते चार अप्रैल को हृदयाघात के कारण निधन हो गया था।

स्टेडियम के मीडिया सेंटर में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने उनके खेल पत्रकारिता में किए योगदान को याद किया और यूपी के क्रिकेट को अपनी खबरों से नई पहचान देने वाले संतोष सूरी के निधन को एक अपूर्णनीय क्षति बताया।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि संतोष सूरी द्वारा प्रकाशित बेहतरीन खबरों का एक संकलन तैयार करें जिसे यूपीसीए प्रकाशित करेगी। इससे उनकी यादे बरकरार रहेगी।

इस अवसर पर यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, इकाना स्टेडियम के प्रबंध निदेशक उदय सिन्हा, यूपीसीए के मीडिया मैनेजर मोहम्मद फहीम व उनके सहायक श्रेयश शर्मा व गोपाल पांडेय सहित खेल पत्रकार खेल पत्रकार शरददीप, असीम मुखर्जी, अनंत मिश्रा, एसएम अरशद सहित अन्य खेल पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button