Trending

फ्लाईओवरों के नीचे खाली स्थानों और फुटपाथों के सही इस्तेमाल के लिए दिल्ली सरकार का नया कदम

दिल्ली सरकार ने हाल ही में तीन निजी कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बताया है कि इसके तहत दिल्ली के छः फ्लाईओवरों के नीचे खाली स्थानों और फुटपाथों को साफ, सुंदर और उपयोगी बनाया जाएगा। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार पब्लिक और निजी सेक्टर के साथ मिलकर राजधानी को और अधिक सुंदर, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश साहिब सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने ऐसे 6 फ्लाईओवर की जिम्मेदारी सीएसआर के तहत डालमिया भारत लिमिटेड, गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप और ईजमाय ट्रिप फाउंडेशन को देने के लिए समझौता किया है। इसके साथ ही दिल्ली मे फ्लाईओवर के नीचे का नजारा अब बदला-बदला नजर आएगा। अब यहां हरियाली दिखेगी, सेल्फी पॉइंट मिलेगा और वॉक करने के लिए पाथ-वे बनेंगे और इसके लिए दिल्ली सरकार फ्लाईओवर के नीचे और आसपास हो रहे अतिक्रमण और गंदगी से निपटने के लिए उन जगहों के रखरखाव की जिम्मेदारी अब कॉरपोरेट घरानों को दे रही है।

सीएम ने कहा कि सरकार जनहित में कामों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि शहर को और बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस समझौते के तहत फ्लाईओवरों के नीचे खाली पड़ी और उपेक्षित जगहों पर हरियाली बढ़ाई जाएगी, दीवारों पर आकर्षक चित्र बनाए जाएंगे, बैठने की सुविधा होगी, साफ-सफाई का अच्छा इंतजाम होगा और लोगों के लिए अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने इस संबंध में कहा है कि सरकार ऐसे प्रयासों के माध्यम से दिल्ली को स्वच्छ, व्यवस्थित और विश्वस्तरीय शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन स्थानों में शामिल हैं। अप्सरा बॉर्डर फ्लाईओवर(एमसीडी टोल टैक्स बूथ से यूपी बॉर्डर तक करीब 800 मीटर)

  1. मयूर विहार फेज-1 फ्लाईओवर(कनाइन रोड कट से समाचार अपार्टमेंट तक करीब 820 मीटर)
  2. नेताजी सुभाष पैलेस (एनएसपी) फ्लाईओवर(रिंग रोड से एनएसपी मेट्रो स्टेशन तक करीब 570 मीटर)
  3. ओबराय फ्लाईओवर(नीला गुंबद से गोल्फ लिंक तक करीब 700 मीटर)
  4. लोधी फ्लाईओवर(ओबराय होटल से श्मशान घाट बीआरटी रोड तक करीब 700 मीटर)
  5. हनुमान सेतु(लाल किला से सलीमगढ़ किले तक करीब 400 मीटर)।

Related Articles

Back to top button