विराट कोहली ने 5 विदेशी खिलाड़ी अफवाहों पर उठाया पर्दा, आरसीबी की जीत के बाद दिया मजेदार जवाब
परिवार के साथ समय बिताने के लिए लाइमलाइट से दूर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ज्यादातर लंदन में दिखाई देते हैं। वह भारत ज्यादातर क्रिकेट खेलने ही आते हैं।
जनवरी में भारत के लिए आखिरी वनडे खेलने क बाद कोहली लंदन चले गए थे, इस दौरान उनके खूब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। कभी धोनी बच्चों के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते दिखे तो कभी खाते-पिते। वहीं जब आईपीएल 2026 आया तो वह पूरी तैयारी के साथ भारत आए और आरसीबी के लिए पहले ही मैच में 69 रनों की शानदार पारी खेल जीत में अहम भूमिका निभाई।
विराट कोहली के ज्यादातर समय लंदन बिताने पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो फैंस बातें करने लगे हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 में 4 नहीं बल्कि 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। अब इस पर किंग कोहली ने खुद चुप्पी तोड़ी है।

आरसीबी के साथ एक वीडियो में, कोहली ने होस्ट दानिश सैत के मशहूर मिस्टर नैग्स अवतार में मजाक में कहा, “लोग कह रहे हैं कि आरसीबी पांच विदेशी खिलाड़ियों को खिला रही है, मुझे समझ नहीं आ रहा कि वे असल में क्या कह रहे हैं?”
कोहली ने चेहरे पर हल्की मुस्कान के साथ जवाब दिया, “मुझे नहीं पता, आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? विदेशी खिलाड़ियों से पूछिए। मैं कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं हूं। क्या मैं कोई विदेशी खिलाड़ी हूं?”
Will AI finally take Mr. Nags’s job? 𝗟𝗮𝘀𝘁 𝗡𝗮𝗴𝘀 𝘅 𝗩𝗶𝗿𝗮𝘁 𝗩𝗶𝗱𝗲𝗼?? 🤯🤯🤯
In this episode of 𝗥𝗖𝗕 𝗜𝗻𝘀𝗶𝗱𝗲𝗿 𝘄𝗶𝘁𝗵 𝗠𝗿. 𝗡𝗮𝗴𝘀 𝗳𝘁. 𝗩𝗶𝗿𝗮𝘁 𝗞𝗼𝗵𝗹𝗶 the OG legends of ‘uru talk about haircuts, speculations on Social Media, and Virat’s debut in… pic.twitter.com/vvUcaSo3cu
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 4, 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ सफलता के लंबे इंतज़ार को याद करते हुए, कोहली ने बताया कि फ्रैंचाइज़ के साथ अपने 18वें सीज़न में आखिरकार टाइटल जीतने के बाद उन्हें कितनी राहत मिली। उन्होंने आगे कहा, “मैंने यह कहावत या कहावत सुनी थी, चार साल, पीठ पीछे बंदरबांट। उस रात मुझे सच में इसका मतलब महसूस हुआ। सब कुछ हल्का हो गया।”



