Trending

एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में बिखरी सीएसके, ओवर्टन बने अकेले योद्धा

जैमी ओवर्टन ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की नाक को बचाया और 100 रन से कम के स्कोर पर आउट होने से टीम को बचाया।

हालांकि, टीम को जीत नहीं मिली, क्योंकि रन ही बोर्ड पर 127 थे। इनमें से भी 43 रन अकेले जैमी ओवर्टन ने बनाए और महेंद्र सिंह धोनी का एक रिकॉर्ड धराशायी कर दिया। एमएस धोनी इस मैच का हिस्सा नहीं थे। वे चोट के कारण कई मैचों में बाहर बैठेंगे।

इस मैच में एमएस धोनी की कमी टीम को खली और टीम बुरी तरह से इस मैच को हारी। आपको जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल में सीएसके लिए एमएस धोनी ने अब तक 6 मैच मिस किए हैं और इनमें से पांच मैचों में टीम को हार मिली है। जैमी ओवर्टन अब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नंबर 8 या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Photo : AP

अभी तक यह रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज था। धोनी ने 2024 में विशाखापट्टनम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 37 रनों की पारी खेली थी, जबकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में जैमी ओवर्टन ने 43 रन बनाए। इसी पारी की बदौलत टीम का स्कोर 120 के पार पहुंचा।

अन्यथा टीम 100 रनों के भीतर ऑलआउट हो सकती थी। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने रन आउट होने से पहले 36 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी खेली।

119.44 का उनका स्ट्राइक रेट इस पारी में था। उनके अलावा दो और बल्लेबाज थे, जो दहाई का आंकड़ा सीएसके के लिए इस मैच में पार करने में सफल रहे, जबकि अन्य बल्लेबाज बुरी तरह फेल रहे। यहां तक कि इम्पैक्ट प्लेयर का भी इस्तेमाल चेन्नई सुपर किंग्स ने पहली पारी में कर लिया था। सरफराज खान को वे लेकर आए थे, लेकिन वे सिर्फ 12 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए।

Related Articles

Back to top button