Trending

इकाना में हार के बाद भी लखनऊ टीम का मनोबल ऊँचा, गोयनका और पंत ने फैंस को दिया भरोसा

लखनऊ सुपर जाएंट्स की आईपीएल 2026 में पहली हार के बाद मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कप्तान ऋषभ पंत और सपोर्ट स्टाफ से बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो की तुलना फैंस ने केएल राहुल के आईपीएल 2024 वाले इंसिडेंट से की।

संजीव गोयनका एक मैच हारने के बाद केएल राहुल की बीच मैदान पर क्लास लगाई थी। अब यह साफ नहीं है कि इस बार गोयनका ने पंत से क्या बात की, मगर फैंस का कहना है कि गोयनका को बीच मैदान पर किसी खिलाड़ी से ऐसे बात नहीं करनी चाहिए। इसको लेकर उनकी खूब आलोचना हो रही है।

इस बीच उनका एक और पोस्ट सामने आया है, जो उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स की हार के बाद किया है। इस पोस्ट में हालांकि संजीव गोयनका अपनी टीम का मनोबल बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने फैंस से वादा किया कि उनके कप्तान ऋषभ पंत और पूरी टीम टूर्नामेंट में जोरदार वापसी करेंगे।

@DrSanjivGoenka

उन्होंने लिखा, ‘यह एक लंबा सीजन है, और ऐसे पल कुछ मतलब का बनाने का हिस्सा होते हैं। मुझे अपने कैप्टन और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से जवाब देंगे। हमारे फैंस, आज इकाना में आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद, हम और मजबूत होकर वापस आएंगे। इस सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स की कहानी अभी लिखी नहीं गई है।’

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मैच हारने के बाद कहा, ”बल्लेबाजी में हम बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए। योजना यह थी कि (निकोलस) पूरन पांचवें नंबर पर आकर बीच के ओवरों में जिम्मेदारी संभालें। हमें एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो ‘इंपेक्ट प्लेयर’ के तौर पर कुछ रन जोड़ सके क्योंकि एक अच्छी पिच पर हमारे पास काफी रन नहीं थे।

हमने आयुष बडोनी के लिए एक खास भूमिका तय की थी कि जब हमारे शुरुआती विकेट जल्दी गिर जाएं तो वह उस समय छाप छोड़ सकें। नई गेंद से काफी मदद मिल रही थी लेकिन आप 140 रन (141 रन) बनाकर विपक्षी टीम पर दबाव नहीं डाल सकते। हमें 20 अतिरिक्त रन भी भारी पड़े।”

Related Articles

Back to top button