Trending

‘कांग्रेस और वामपंथी, जहां भी सत्ता में आते हैं, सब कुछ बर्बाद कर देते हैं’, केरल के पलक्कड में पीएम मोदी बोले

Keralam Assembly : पलक्कड़ में आयोजित चुनाव प्रचार सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और वामपंथी दलों पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों ने राज्य को आर्थिक संकट में धकेल दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे देश ने देखा है कि जहां भी कांग्रेस और वामपंथियों का शासन रहा है, वहां विकास के बजाय बर्बादी ही देखने को मिली है।

 

पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस और वामपंथी जब भी सत्ता में आते हैं, बर्बाद कर देते हैं

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस और वामपंथियों का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि जहां भी वे सत्ता में आते हैं, वे सब कुछ बर्बाद कर देते हैं। पूरा देश जानता है कि बंगाल और त्रिपुरा में इन दलों ने क्या किया; और अब केरल भी इनकी नापाक योजनाओं की चपेट में आ गया है। यहां से सरकारी कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी की खबरें आती रहती हैं। हाल ही में, केरल में सरकारी कर्मचारियों के डेवलपमेंट एल्याउंस और लीव एनकैशमेंट के बकाया भुगतानों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। कांग्रेस इन सब बातों के लिए वामपंथियों को जिम्मेदार ठहराती है, लेकिन जहां कांग्रेस खुद सत्ता में है, वहां भी स्थिति खराब ही है। पड़ोसी राज्यों कर्नाटक में भी अधिकांश विकास कार्य ठप पड़े हैं और हिमाचल प्रदेश भी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यह है कांग्रेस का शासन मॉडल।”

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार पूर्वी देशों में चल रहे युद्ध के प्रभाव को कम करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कभी-कभी राजनीतिक फायदे के लिए भारत के जीवन को खतरे में डालने वाली खतरनाक टिप्पणियां कर रही है। उन्होंने कहा, “केरल के कई लोग संघर्षग्रस्त इलाकों में काम कर रहे हैं, और हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है उनकी सुरक्षा।” मोदी ने स्पष्ट किया कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण देश में चिंता का माहौल है, और उनकी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि इसका प्रभाव भारत पर कम से कम पड़े।

 

24 घंटे काम कर रहे भारतीय दूतावास

पीएम मोदी ने आगे कहा, “युद्ध की शुरुआत से ही मैं इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ लगातार संवाद में हूं। सभी राष्ट्र संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय दूतावास अपने नागरिकों की सहायता के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। मोदी ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हमारे भाइयों और बहनों को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े। भाजपा-राजग सरकार के लिए भारतीयों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया, “कांग्रेस इस संवेदनशील मुद्दे पर खतरनाक बयान दे रही है। वे खाड़ी देशों में रहने वाले लगभग एक करोड़ भारतीयों की जान खतरे में डालना चाहती है, ताकि अपने राजनीतिक फायदे हासिल कर सके।” मोदी ने स्पष्ट किया कि देश की सुरक्षा और हित सर्वोपरि हैं, और सरकार इन पर कोई समझौता नहीं करेगी।

Related Articles

Back to top button