Trending

भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल के लिए अंपायरों का ऐलान, लगातार दूसरी बार फाइनल में उतरेंगे रिचर्ड इलिंगवर्थ

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए मैच ऑफिशियल्स का ऐलान कर दिया है। इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप का फाइनल मैच खेला जाएगा।

इस महामुकाबले के लिए आईसीसी ने अंपायर और मैच रेफरी की जानकारी दे दी है। लगातार दूसरी बार एक अंपायर टी20 विश्व कप के फाइनल में अंपायरिंग करेगा, जबकि एक अंपायर पहली बार फाइनल में अंपायरिंग करता हुआ नजर आएगा।

रिचर्ड इलिंगवर्थ टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में भी अंपायर थे और 2026 के फाइनल में भी फील्ड अंपायर होंगे। इलिंगवर्थ अपने सटीक फैसलों के लिए जाने जाते हैं और वह प्रेशर को भी सोख लेते हैं।

62 साल के इलिंगवर्थ ने कई बड़े आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में अंपायरिंग की है। 2023 के वर्ल्ड कप फाइनल में भी वही अंपायर थे और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी उन्होंने अंपायरिंग की है।

साभार : गूगल

इलिंगवर्थ के साथ उनके साथी इंग्लिश अंपायर एलेक्स व्हार्फ भी होंगे, जो अपने पहले सीनियर आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल में अंपायरिंग करेंगे। 50 वर्षीय पूर्व डोमेस्टिक क्रिकेटर व्हार्फ का प्रदर्शन भी अंपायर के तौर पर दमदार है। उनको भी आईसीसी इवेंट्स का अनुभव है, लेकिन पहली बार फाइनल में अंपायरिंग करेंगे।

2025 में उनके आईसीसी एलीट पैनल में जगह मिली थी। कोलकाता में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए सेमीफाइनल में भी इलिंगवर्थ और व्हार्फ ने अंपायरिंग की थी। उस सेमीफाइनल में टीवी अंपायर नितिन मेनन थे, लेकिन वे फाइनल में किसी भी भूमिका में नहीं होंगे, क्योंकि भारत फाइनल में है और वे भारतीय हैं।

साउथ अफ्रीका के अल्लाहुद्दीन पालेकर फाइनल में टीवी अंपायर होंगे। पालेकर को मार्च 2025 में आईसीसी एलीट पैनल ऑफ अंपायर में शामिल किया गया था और उन्होंने इस साल के टूर्नामेंट के दौरान छह मैचों में अंपायरिंग की है। एक और साउथ अफ्रीकी ऑफिशियल, एड्रियन होल्डस्टॉक, चौथे अंपायर की ड्यूटी निभाएंगे, जबकि जिम्बाब्वे के एंडी पायक्रॉफ्ट मैच रेफरी इस फाइनल में होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल (अंपायर और मैच रेफरी)

ऑन-फील्ड अंपायर: रिचर्ड इलिंगवर्थ (इंग्लैंड) और एलेक्स व्हार्फ (इंग्लैंड)

थर्ड/TV अंपायर: अलाउद्दीन पालेकर (दक्षिण अफ्रीका)

फोर्थ अंपायर: एड्रियन होल्डस्टॉक (दक्षिण अफ्रीका)

मैच रेफरी: एंडी पाइक्रॉफ्ट (जिम्बाब्वे)

Related Articles

Back to top button