Trending

बाफ्टा में आलिया भट्ट के भाषण से खुश हुईं सामंथा रुथ प्रभु

79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म पुरस्कार (बाफ्टा) में बालीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पहली बार प्रजेंटर के रूप में मंच संभाला। इस मौके का सबसे खास पल तब आया, जब उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत हिंदी में की। उनके इस अंदाज ने न सिर्फ दर्शकों का ध्यान खींचा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी।

 

लंदन के साउथबैंक सेंटर स्थित रॉयल फेस्टिवल हॉल में 22 फरवरी को यह भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ था जिसमें 2025 की सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय और विदेशी फिल्मों को सम्मानित किया गया ।

 

अलिया के इस कदम की तारीफ साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने भी की। सामंथा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए आलिया को टैग किया और उनके भाषण पर सफेद दिल वाला इमोजी शेयर किया। इस तरह उन्होंने सार्वजनिक तौर पर आलिया के प्रति अपना प्यार जताया।

 

सामंथा और आलिया की दोस्ती नई नहीं है। फिल्म ‘जिगरा’ (2024) की रिलीज के समय आलिया को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, उस दौरान भी सामंथा ने उनके समर्थन में कदम रखा था। अब बाफ्टा मंच पर आलिया का हिंदी में भाषण उनके बीच के इस खास बंधन को फिर से उजागर करता दिखा।

Related Articles

Back to top button