स्टीफंस और अल्टिडोर अलग, चार साल की शादी का अंत
अमेरिकी टेनिस स्टार और 2017 की अमेरिकी ओपन चैंपियन स्लोएन स्टीफंस और अमेरिकी पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के पूर्व स्टार जोजी अल्टिडोर ने चार साल के वैवाहिक जीवन के बाद अलग होने का फैसला किया है।

स्टीफंस ने इस बारे में इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स को जानकारी देते हुए बताया कि, ‘‘जोजी और मैंने आपसी सहमति से अपना वैवाहिक बंधन समाप्त करने का निर्णय लिया है। मैं इस बदलाव का सामना पूरी सम्मान और समझदारी के साथ कर रही हूं और इस दौरान निजता बनाए रखने का अनुरोध करती हूं। आपके प्यार और निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद।’’

स्टीफंस ने 2018 में फ्रेंच ओपन में उपविजेता बनने का गौरव भी हासिल किया है। वहीं 36 वर्षीय अल्टिडोर ने 2007 से 2019 तक अमेरिकी पुरुष राष्ट्रीय टीम के लिए 115 मैचों में 42 गोल किए और मेजर लीग सॉकर के साथ-साथ विदेशी क्लबों में भी लंबा पेशेवर करियर बिताया।



