Trending

अल्काराज़ ने दोहा में दिखाया जलवा, 50 मिनट में जीता कतर ओपन का खिताब

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए आर्थर फिल्स को केवल 50 मिनट में 6-2, 6-1 से हराकर कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।

स्पेन के इस स्टार खिलाड़ी ने इस तरह 2026 में अपनी जीत का सिलसिला 12 मैच तक बढ़ा दिया है। उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब भी अपने नाम किया था।

इस तरह उन्होंने करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने यानी चारों ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने के 20 दिन बाद कतर ओपन में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

@carlosalcaraz

अल्काराज़ ने कहा, ‘‘साल की शुरुआत वाकई बहुत शानदार रही है।’’ दोहा में खिताब जीतने के साथ ही अल्काराज़ के टूर-स्तरीय खिताबों की संख्या 26 हो गई है।

Related Articles

Back to top button