Trending

सुपर-8 में भारतीय सलामी बल्लेबाज की चुनौती: क्या संजू सैमसन को मिलेगा मौका?

भारतीय टीम रविवार को सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी।

ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 में प्रवेश करने वाली भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इस समस्या के समाधान के लिए टीम एक बार फिर संजू सैमसन को सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका दे सकती है।

विश्व कप से पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में थे और टी20 रैंकिंग मंल भी नंबर एक बल्लेबाज बने हुए थे। हालांकि, इस विश्व कप में अभिषेक शर्मा की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है।

उन्होंने अब तक तीन मैच खेले हैं, लेकिन तीनों ही मैचों में बिना खाता खोले आउट हो गए हैं, जिससे भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाजी में कमजोरी महसूस हो रही है। उनके इस प्रदर्शन ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और उनके आत्मविश्वास में भी कमी आई है।

साभार : गूगल

ऐसे में भारतीय टीम अब संजू सैमसन को मौका देने की सोच रही है। सैमसन ने शुक्रवार को आयोजित अभ्यास सत्र में लंबे समय तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के खिलाफ उनका प्रदर्शन अच्छा रहा, और वह अच्छे टच में दिखे।

हेड कोच गौतम गंभीर ने भी अभ्यास सत्र के दौरान अभिषेक शर्मा से लंबी बातचीत की और फिर सैमसन को गेंदबाजी कराते हुए नजर आए, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि सैमसन को अगले मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।

एक और कारण जो सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का है, वह है टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की अधिकता। इसका फायदा विपक्षी टीमों को हो रहा है, और ऐसे में सैमसन को मौका देने से टीम में विविधता आ सकती है।

इसके अलावा, सैमसन का रिकॉर्ड भी काफी शानदार है। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ विश्व कप में एकमात्र मैच खेलते हुए, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 मैचों में 2 शतक की बदौलत 190 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से कुल 253 रन बनाए हैं।

Related Articles

Back to top button