Trending

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ने की खबरों पर प्रकाश राज ने दी सफाई

साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ इन दिनों अपनी स्टारकास्ट और बड़े पैमाने की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं तेज थीं कि दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज ने क्रिएटिव मतभेदों के चलते फिल्म से दूरी बना ली है। इन अफवाहों ने फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी थी, खासकर इसलिए क्योंकि इससे पहले भी फिल्म कास्टिंग विवादों को लेकर चर्चा में रह चुकी है।

 

दरअसल, कुछ समय पहले खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण ने भी इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया था। ऐसे में प्रकाश राज को लेकर उठी नई अटकलों ने फिल्म को फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया। हालांकि अब खुद अभिनेता ने सामने आकर इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

 

दिए एक इंटरव्यू में प्रकाश राज ने स्पष्ट कहा, “ये सब बेबुनियाद अटकलें हैं। मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।” उन्होंने यह भी पुष्टि की कि वह फिल्म का हिस्सा हैं और शूटिंग से जुड़े हुए हैं। अफवाह थी कि एक खास सीन और स्क्रिप्ट के कुछ हिस्सों को लेकर असंतोष जताने के बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी, लेकिन अभिनेता ने इन बातों को निराधार बताया।

 

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही ‘स्पिरिट’ में प्रभास पहली बार तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। विवेक ओबेरॉय भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। बड़े बजट और दमदार स्टारकास्ट के चलते यह फिल्म पहले से ही चर्चा में है। ‘स्पिरिट’ की रिलीज 5 मार्च को तय मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button