Trending

आईपीएल की तैयारी में जुटे एमएस धोनी, पैड पहनते वीडियो ने बढ़ाया उत्साह

दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का पैड पहनते हुए एक वीडियो सामने आया है।

एमएस धोनी ने दिसंबर 2004 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और 2020 में वनडे से संन्यास लिया। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में भारत को कई ऐतिहासिक जीत दिलाईं। महान भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, जो क्रिकेट फैंस के लिए एक भावुक पल था।

एमएस धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने एमएस धोनी के पैड पहनते और बल्ला उठाते हुए वीडियो शेयर किया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “देखो कौन वापस आ गया है। JSCA का गौरव: महेंद्र सिंह धोनी।”

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ शानदार फॉर्म में हैं। वहीं धोनी का ये आखिरी सीजन हो सकता है, ऐसे में सीएसके छठी ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी। पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर थी। टीम ने 14 मैच खेलते हुए सिर्फ चार जीत हासिल की थी।

साभार : गूगल

धोनी का पिछला सीजन आईपीएल 2025 अच्छा नहीं रहा था, उन्होंने 13 पारियों में सिर्फ 196 रन बनाए। उनका औसत 24.50 और स्ट्राइक रेट 135.17 रहा, जबकि सर्वश्रेष्ठ स्कोर 30* था। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने पर धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भी संभाली थी।

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने भी पुष्टि की है कि धोनी आईपीएल 2026 में खेलेंगे, जो उनका 17वां सीजन होगा। धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक हैं।

उन्होंने 278 मैचों में 242 पारियों में 5,439 रन बनाए हैं। उनका औसत 38.80 और स्ट्राइक रेट 137.45 रहा है। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 है। धोनी ने कभी भी आईपीएल में शतक नहीं लगाया, लेकिन फिनिशर के रूप में उनकी क्षमता बेजोड़ रही है।

Related Articles

Back to top button