
लखनऊ मंडल ने प्रदेशीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
लखनऊ मंडल की टीम ने झांसी में 28 से 31 अक्टूबर तक आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया।
381–400 of 11163 stories · Page 20 of 559

लखनऊ मंडल की टीम ने झांसी में 28 से 31 अक्टूबर तक आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया।

राउंडग्लास टेनिस अकादमी (आरजीटीए) के खिलाड़ी करन सिंह ने मिस्र के शर्मअलशेख में आयोजित आईटीएफ मेन्स वर्ल्ड टेनिस टूर एम15 टूर्नामेंट का पुरुष युगल खिताब जीत लिया। उन्होंने हमवतन अथर्वशर्मा के साथ मिलकर फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को हराया।

भारत को टिम सीफर्ट को शुरू में ही जीवनदान देना महंगा पड़ा क्योंकि इस सलामी बल्लेबाज ने इसका पूरा फायदा उठाकर 93 रन की तूफानी पारी खेली जिससे न्यूजीलैंड ने रविवार को यहां खेले गए पांचवें और अंतिम टी20 में दो ओवर शेष रहते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की।

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 97वें संस्करण का आयोजन रविवार को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में किया गया।

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में विराट कोहली के साथ बिताए समय के दौरान उनकी विनम्रता और खेल के प्रति लगन से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने कहा कि स्टार खिलाड़ी होने के बावजूद वह बेहद सरल व्यक्ति हैं और आगामी वनडे श्रृंखला में उनका सामना करना शानदार होगा।

वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टी20 टीम में ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू करने वाले इस 15 साल के युवा खिलाड़ी ने अभी तक मात्र 10 ही मैच खेले हैं। टॉप ऑर्डर में जगह ना होने की वजह से वैभव अकसर बेंच गर्म करते हुए ही नजर आते हैं।

वैलेंटीन वाचेरोट ने अमेरिका के छठी वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज को 7-6 (5), 6-3 से हराकर स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

डब्ल्यूटीए के मुख्य टूर कैलेंडर से भारत की मेजबानी छिनने की आशंका के बीच सोमवार से यहां शुरू होने वाले चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में वैष्णवी अडकर, सहजा यमलापल्ली और माया राजेश्वरन रेवती के पास अपने घरेलू मैदान पर छाप छोड़ने का आखिरी मौका होगा।

मैथ्यू बॉयल के नाबाद शतक और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के अर्धशतक से न्यूजीलैंड ए ने रविवार को यहां भारत ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन खराब शुरुआत से उबरते हुए 218 रन बनाए।

अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को पहली बार विश्व का नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी का ताज पहनने से पहले हार मिली। ज़्वेरेव एर्स्टे बैंक ओपन के सेमीफाइनल में एलेक्स डी मिनौर से हारने के के कारण अपनी इस उपलब्धि को यादगार नहीं बना पाएंगे।

भारतीय भारोत्तोलक उषा ने रविवार को यहां आईडब्ल्यूएफ विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 61 किलोग्राम वर्ग के ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल किया।

सेनेगल और अफ्रीकी संस्कृति से सरोबार युवा ओलंपिक खेलों का यहां रंगारंग उद्घाटन किया गया। यह पहला मौका है जबकि अफ्रीका महाद्वीप में किसी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इंडियन सुपर लीग 2026-27 सीजन के 21वें मैच में पंजाब एफसी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मोहन बागान के हाथों 1-2 से करीबी हार मिली।

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शनिवार को यहां युगांडा को 35-15 से करारी शिकस्त देकर पहली राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब जीता।

भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), क्षेत्रीय केंद्र गांधीनगर द्वारा गुजरात के सूरत जिले के मांडवी में नशा मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत 2 किमी मिनी मैराथन का आयोजन किया गया।

साइमन हार्मर ने अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 16 रन देकर छह विकेट झटके जिससे दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को यहां तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 176 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

CBSE National Gymnastics Championship 2026–27 में के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ की प्रतिभाशाली जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए WAG – Uneven Bars Apparatus Championship में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक (Bronze Medal) हासिल किया।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारत की पीवी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल सेमीफाइनल में हमवतन अनमोल खरब को सीधे गेम में हराकर लगातार दूसरे सप्ताह फाइनल में प्रवेश किया।

वसुंधरा, गाजियाबाद और कानपुर कैंट ने सेठ आनंदराम जयपुरिया ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा आयोजित वार्षिक अंतर-विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता ‘एथलेटिका 2026’ के तीसरे संस्करण में क्रमश: बालक व बालिका वर्ग की ओवरऑल चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली।

इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2026-27 सीजन के शुरुआती सप्ताहांत का समापन रविवार, 1 नवंबर 2026 को दो मुकाबलों के साथ होगा।