द इंडियन व्यू

वेरोनिका वर्मा ने CBSE नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, लखनऊ का बढ़ाया गौरव

CBSE National Gymnastics Championship 2026–27 में के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ की प्रतिभाशाली जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए WAG – Uneven Bars Apparatus Championship में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक (Bronze Medal) हासिल किया।

Prakhar
October 31, 2026
2 min read
वेरोनिका वर्मा ने CBSE नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, लखनऊ का बढ़ाया गौरव

लखनऊ। CBSE National Gymnastics Championship 2026–27 में के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ की प्रतिभाशाली जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए WAG – Uneven Bars Apparatus Championship में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक (Bronze Medal) हासिल किया।

वेरोनिका वर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल करने से पहले राज्य एवं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में कुल 5 पदक अपने नाम किए थे। इनमें 4 कांस्य और 1 रजत पदक शामिल हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर उन्होंने अपनी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है।

इस प्रकार वेरोनिका वर्मा अब तक कुल 6 पदक हासिल कर चुकी हैं।

पदकों का विवरण:

- 🥈 रजत पदक – 1

- 🥉 कांस्य पदक – 5

- कुल पदक – 6

इस शानदार उपलब्धि पर टीम मैनेजर सोनिया वर्मा जी ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दीं। वहीं डॉ. अतुल सिन्हा जी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, लखनऊ ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।

इंटरनेशनल जिम्नास्ट एवं इंडियन नेवी से जुड़े मोहम्मद बॉबी ने वेरोनिका वर्मा की इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर ढेरों शुभकामनाएँ एवं हार्दिक बधाइयाँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही नेशनल लेवल जिम्नास्टिक जज एवं जिम्नास्टिक कोच नमिता यादव ने भी वेरोनिका वर्मा को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं।

जिम्नास्टिक कोच रविकांत यादव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि: "Process is more important than the result."

अर्थात परिणाम से अधिक महत्वपूर्ण उस तक पहुँचने की प्रक्रिया है। खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और अभ्यास पर ध्यान देना चाहिए। अच्छे परिणाम अपने आप प्राप्त होंगे। वेरोनिका वर्मा की यह सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम परिवार की ओर से वेरोनिका वर्मा को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पेड्रो अकोस्टा ने मलेशियाई जीपी स्प्रिंट में मारी बाजी, मार्केज दूसरे स्थान पर

पेड्रो अकोस्टा ने सेपांग इंटरनेशनल सर्किट में हुए रोमांचक और बदलते मौसम वाले स्प्रिंट रेस में जीत हासिल की। सूखे और गीले ट्रैक की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच अकोस्टा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान अपने नाम किया।

कगिसो रबाडा का दोहरा धमाका, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 और टेस्ट में 350 विकेट पूरे

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दक्षिण अफ्रीका के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं।

वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 8 विकेट से रौंदा, चेज-वार्रिकान की फिरकी में फंसे मेजबान

वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से हराया। शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश से मिले 170 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने हासिल कर लिया। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही।

निशानेबाजों के सामने प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती, विश्व चैंपियनशिप से ओलंपिक अभियान का आगाज

एशियाई खेलों में उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहे भारत के शीर्ष निशानेबाजों के सामने रविवार से यहां शुरू हो रही आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप (राइफल, पिस्टल और शॉटगन) में दमदार वापसी कर अपनी प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती होगी।