कगिसो रबाडा का दोहरा धमाका, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 और टेस्ट में 350 विकेट पूरे
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दक्षिण अफ्रीका के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दक्षिण अफ्रीका के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन रबाडा ने यह मुकाम हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट भी पूरे कर लिए।
रबाडा के नाम अब 260 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 601 विकेट हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए उनसे पहले शॉन पोलॉक (823), डेल स्टेन (697), मखाया एंटिनी (661) और एलन डोनाल्ड (602) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
रबाडा ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड को 14 रन पर आउट कर टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे किए। वह मैचों के लिहाज से सबसे तेज 350 टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 75 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की।
इस मामले में वह मैल्कम मार्शल के बराबर हैं। रिचर्ड हेडली और डेल स्टेन ने 69 टेस्ट में, जबकि डेनिस लिली ने 70 टेस्ट में 350 विकेट पूरे किए थे। ग्लेन मैक्ग्रा ने इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 74 टेस्ट खेले थे।
गेंदों के लिहाज से रबाडा सबसे तेज 350 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने केवल 13,808 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की।
इस सूची में डेल स्टेन 14,719 गेंदों के साथ दूसरे और वकार यूनुस 14,905 गेंदों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। मैल्कम मार्शल ने 16,285 और मिचेल स्टार्क ने 16,908 गेंदों में 350 टेस्ट विकेट पूरे किए थे।
सम्बंधित ख़बरें
वेरोनिका वर्मा ने CBSE नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, लखनऊ का बढ़ाया गौरव
CBSE National Gymnastics Championship 2026–27 में के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ की प्रतिभाशाली जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए WAG – Uneven Bars Apparatus Championship में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक (Bronze Medal) हासिल किया।
पेड्रो अकोस्टा ने मलेशियाई जीपी स्प्रिंट में मारी बाजी, मार्केज दूसरे स्थान पर
पेड्रो अकोस्टा ने सेपांग इंटरनेशनल सर्किट में हुए रोमांचक और बदलते मौसम वाले स्प्रिंट रेस में जीत हासिल की। सूखे और गीले ट्रैक की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच अकोस्टा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान अपने नाम किया।
वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 8 विकेट से रौंदा, चेज-वार्रिकान की फिरकी में फंसे मेजबान
वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से हराया। शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश से मिले 170 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने हासिल कर लिया। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही।
निशानेबाजों के सामने प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती, विश्व चैंपियनशिप से ओलंपिक अभियान का आगाज
एशियाई खेलों में उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहे भारत के शीर्ष निशानेबाजों के सामने रविवार से यहां शुरू हो रही आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप (राइफल, पिस्टल और शॉटगन) में दमदार वापसी कर अपनी प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती होगी।
