द इंडियन व्यू

कोहली की विनम्रता के कायल हुए जैकब डफी, बोले- उनके खिलाफ खेलना शानदार होगा

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में विराट कोहली के साथ बिताए समय के दौरान उनकी विनम्रता और खेल के प्रति लगन से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने कहा कि स्टार खिलाड़ी होने के बावजूद वह बेहद सरल व्यक्ति हैं और आगामी वनडे श्रृंखला में उनका सामना करना शानदार होगा।

Prakhar
November 1, 2026
2 min read
कोहली की विनम्रता के कायल हुए जैकब डफी, बोले- उनके खिलाफ खेलना शानदार होगा

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में विराट कोहली के साथ बिताए समय के दौरान उनकी विनम्रता और खेल के प्रति लगन से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने कहा कि स्टार खिलाड़ी होने के बावजूद वह बेहद सरल व्यक्ति हैं और आगामी वनडे श्रृंखला में उनका सामना करना शानदार होगा।

आईपीएल में डफी और कोहली एक ही टीम आरसीबी के लिए खेलते हैं और इन दोनों ने इस साल उसे लगातार दूसरा खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

एक क्रिकेट साइट के अनुसार डफी ने कहा, ‘‘मुझे कल उनसे मिलने का मौका मिला। वह जिम में थे, इसलिए उनसे वहां अचानक मिलना अच्छा लगा। उनका व्यवहार मेरे प्रति बहुत शानदार था।’’

उन्होंने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने देश में सुपरस्टार होने के बावजूद विदेशी खिलाड़ियों को सहज महसूस कराने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश की।

उन्होंने कहा, ‘‘वह अपने देश में सुपरस्टार हैं और इसे देखते हुए उनका इतना विनम्र होना और आरसीबी में हम सभी विदेशी खिलाड़ियों का स्वागत करना बहुत अच्छा था। इसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं। अब जबकि मैं उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर चुका हूं तो उनके खिलाफ खेलना शानदार होगा।’’

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे श्रृंखला चार नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होगी।आरसीबी से नेट सत्र के दौरान डफी ने अक्सर कोहली को गेंदबाजी की। वह उनके जोश और जज्बे से काफी प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘काम के प्रति उनकी लगन अद्भुत है। मैंने नेट में उनके खिलाफ काफी गेंदबाजी की है क्योंकि वह हमेशा नेट पर अभ्यास करने वाले पहले बल्लेबाज होते थे और मैं पहला गेंदबाज।

हमने नेट में एक-दूसरे के सामने काफी समय बिताया है, जो काफी अच्छा है। वह भी मेरे खेल के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं और इसलिए उन्होंने बेहतर तैयारी की होगी।’’

भारत के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी20 में जमकर रन लुटाने के बाद डफी ने चौथे मैच में चार विकेट लेकर शानदार वापसी की। न्यूजीलैंड ने यह मैच 87 रन से जीता।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मेसी का कमाल, पहले असिस्ट से चमकाया फिर गोल दागकर मियामी को दिलाई जीत

लियोनेल मेसी ने एक बेहतरीन असिस्ट और मैच के आखिर में किए गए गोल से इंटर मियामी को न्यू इंग्लैंड रेवोल्यूशन के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही टीम ने अगले साल होने वाले कॉन्काकैफ चैंपियंस कप में अपनी जगह पक्की कर ली है।

वनडे सीरीज में विराट के शतक लगाने की संभावना ज्यादा, पुजारा ने बताई वजह

पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना ​​है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से शुरू होने वाली वनडे श्रृंखला 2-2 से बराबरी पर समाप्त होगी, क्योंकि उन्हें लगता है कि हाल में किए गए कुछ बदलावों के कारण मेहमान टीम को थोड़ा नुकसान होगा।

चेक ओपन फाइनल में भारतीय चुनौती, वेलवन सेंथिलकुमार खिताब से एक कदम दूर

भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी वेलवन सेंथिलकुमार ब्रनो में चल रहे 35,000 अमेरिकी डॉलर इनामी पीएसए चेक ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं।

आर्सेनल की जीत से बदला प्रीमियर लीग का समीकरण, मैनचेस्टर सिटी को भी झटका

काई हैवर्ट्ज के एकमात्र गोल से आर्सेनल ने लिवरपूल को 1-0 से हराकर प्रीमियर लीग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। जर्मन फॉरवर्ड ने डेक्लान राइस के सटीक पास पर 16वें मिनट में गोल दागा।