वनडे सीरीज में विराट के शतक लगाने की संभावना ज्यादा, पुजारा ने बताई वजह
पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से शुरू होने वाली वनडे श्रृंखला 2-2 से बराबरी पर समाप्त होगी, क्योंकि उन्हें लगता है कि हाल में किए गए कुछ बदलावों के कारण मेहमान टीम को थोड़ा नुकसान होगा।

पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से शुरू होने वाली वनडे श्रृंखला 2-2 से बराबरी पर समाप्त होगी, क्योंकि उन्हें लगता है कि हाल में किए गए कुछ बदलावों के कारण मेहमान टीम को थोड़ा नुकसान होगा।
पुजारा को यह भी लगता है कि पांच मैचों की श्रृंखला का कम से कम एक मैच बारिश के कारण रद्द हो सकता है।
भारत को आखिरी दो वनडे मैचों में नियमित कप्तान शुभमन गिल और उप कप्तान केएल राहुल के बिना खेलना होगा, क्योंकि वे 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला की तैयारी शुरू करेंगे। वनडे श्रृंखला 15 नवंबर को समाप्त होगी।
पुजारा ने ‘जियोस्टार’ से कहा, ‘‘श्रृंखला का परिणाम 2-2 से बराबर रह सकता है। पहले तीन मैचों में एक ही भारतीय टीम खेल रही है लेकिन अंतिम दो वनडे में अलग टीम होगी। इसलिए मुझे लगता है कि इससे न्यूजीलैंड को थोड़ा फायदा होगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘पहले तीन मैचों में मैं भारतीय टीम का पलड़ा भारी रह सकता है लेकिन आखिरी दो मैच थोड़े चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। दोनों टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इसके अलावा न्यूजीलैंड में बारिश होती रहती है और इसलिए एक मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है।’’
पुजारा से यह भी पूछा गया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली में से कौन इस श्रृंखला में ज्यादा शतक बना सकता है। इस पूर्व टेस्ट विशेषज्ञ ने कहा कि उन्हें लगता है कि कोहली ज्यादा शतक बनाएंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘रोहित की पावरप्ले में अच्छी शुरुआत देने में अहम भूमिका होती है। हो सकता है कि न्यूजीलैंड में उनकी यह भूमिका बदल जाए। ऐसा होता है तो वह शतक बना सकते हैं। लेकिन विराट के लिए संभावनाएं थोड़ी अधिक हैं क्योंकि वह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं। उनकी मुख्य भूमिका पारी को संवारने वाले सूत्रधार की होगी।’’
पूजारा ने कहा, ‘‘तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज के लिए वनडे प्रारूप में शतक बनाना थोड़ा आसान हो जाता है।
सलामी बल्लेबाज की भूमिका भी तय होती है लेकिन न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में यह थोड़ी बदल जाती है। इसलिए मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड में रोहित की तुलना में विराट के शतक बनाने की संभावना अधिक है।’’
पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर ने कहा कि टेस्ट श्रृंखला मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी।
नायर ने कहा, ‘‘यह टेस्ट श्रृंखला गौतम गंभीर और भारतीय प्रशंसकों के लिए निर्णायक है। इसलिए मैं चाहता कि टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूप खेलने वाले केएल राहुल और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी केवल टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करें।’’
सम्बंधित ख़बरें
मेसी का कमाल, पहले असिस्ट से चमकाया फिर गोल दागकर मियामी को दिलाई जीत
लियोनेल मेसी ने एक बेहतरीन असिस्ट और मैच के आखिर में किए गए गोल से इंटर मियामी को न्यू इंग्लैंड रेवोल्यूशन के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही टीम ने अगले साल होने वाले कॉन्काकैफ चैंपियंस कप में अपनी जगह पक्की कर ली है।
चेक ओपन फाइनल में भारतीय चुनौती, वेलवन सेंथिलकुमार खिताब से एक कदम दूर
भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी वेलवन सेंथिलकुमार ब्रनो में चल रहे 35,000 अमेरिकी डॉलर इनामी पीएसए चेक ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं।
आर्सेनल की जीत से बदला प्रीमियर लीग का समीकरण, मैनचेस्टर सिटी को भी झटका
काई हैवर्ट्ज के एकमात्र गोल से आर्सेनल ने लिवरपूल को 1-0 से हराकर प्रीमियर लीग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। जर्मन फॉरवर्ड ने डेक्लान राइस के सटीक पास पर 16वें मिनट में गोल दागा।
फ्रैंकफर्ट ने हैम्बर्ग को 3-1 से रौंदा, बुंडेसलिगा में आठवें स्थान पर पहुंची टीम
आइनट्राख्त फ्रैंकफर्ट ने हैम्बर्गर एसवी को 3-1 से हराकर बुंडेसलिगा लीग में आठवां स्थान हासिल कर लिया है। जर्मन कप में जीत के बाद पांच दिनों के भीतर हैम्बर्ग के खिलाफ यह उनकी दूसरी जीत है।
