द इंडियन व्यू

विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप: उषा ने ग्रुप डी में किया शीर्ष स्थान हासिल

भारतीय भारोत्तोलक उषा ने रविवार को यहां आईडब्ल्यूएफ विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 61 किलोग्राम वर्ग के ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल किया।

Prakhar
November 1, 2026
1 min read
विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप: उषा ने ग्रुप डी में किया शीर्ष स्थान हासिल

भारतीय भारोत्तोलक उषा ने रविवार को यहां आईडब्ल्यूएफ विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 61 किलोग्राम वर्ग के ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल किया।

इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने कुल 212 किलोग्राम वजन (स्नैच में 93 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 119 किलोग्राम) उठाया और इस ग्रुप के अन्य नौ भारोत्तोलकों में सबसे आगे रही।

उषा ने 90 किलोग्राम के स्नैच के साथ सफल शुरुआत की, लेकिन अपने अगले प्रयास में 93 किलोग्राम उठाने में असफल रहीं। वह तीसरे और अंतिम प्रयास में 93 किलोग्राम वजन उठाने में सफल रही।

क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में उषा ने 115 किलोग्राम और 119 किलोग्राम वजन आसानी से उठाया लेकिन अपने अंतिम प्रयास में 121 किलोग्राम वजन उठाते समय लड़खड़ा गई।

ग्रुप ए के पूरा होने के बाद उनकी अंतिम रैंकिंग तय होगी। विश्व चैंपियनशिप में ग्रुप ए में वे भारोत्तोलक शामिल होते हैं जिनका घोषित कुल भार (स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों में मिलाकर) सबसे अधिक होता है। इसी तरह से ग्रुप बी, सी और डी में हर अगले वर्ग में कम वजन उठाने वाले खिलाड़ी शामिल किए जाते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।