Trending

पश्चिम बंगाल को मिला अपना पहला NIA पुलिस स्टेशन: न्यू टाउन कोलकाता से अब सीधे दर्ज होंगी प्राथमिकियां

इंडियन व्यू टीम/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कार्यप्रणाली को अधिक सुदृढ़ और त्वरित बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य को अपना पहला समर्पित एनआईए (NIA) पुलिस स्टेशन मिल गया है, जो कोलकाता के न्यू टाउन स्थित एनबीसीसी (NBCC) स्क्वायर भवन की 15वीं मंजिल पर स्थापित किया गया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार द्वारा इसके गठन को मंजूरी दे दी गई है।

इस नए थाने के खुल जाने से बंगाल में एनआईए की जांच प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव आएगा। इससे पहले, राज्य से जुड़े आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने के लिए दिल्ली मुख्यालय पर निर्भर रहना पड़ता था। अब एनआईए के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी मामलों की एफआईआर इसी थाने में सीधे दर्ज की जा सकेगी और जांच की प्रशासनिक प्रक्रिया यहीं से संचालित होगी। मुंबई, चेन्नई, कोच्चि और इंफाल की तर्ज पर स्थापित यह थाना राज्य में जांच एजेंसी की पहुंच को मजबूत करेगा और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उत्पन्न खतरों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

Related Articles

Back to top button