Trending

आईसीसी बोर्ड में गुरूमूर्ति पलानी, मुबाशिर उस्मानी और रूडी वान वूरेन की एंट्री

फ्रांस के गुरूमूर्ति पलानी, संयुक्त अरब अमीरात के मुबाशिर उस्मानी और नामीबिया के रूडी वान वूरेन को दो साल के कार्यकाल के लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के एसोसिएट सदस्य देशों का निदेशक चुना गया। यह चुनाव बुधवार को आईसीसी की सालाना कांफ्रेंस के दौरान हुए।

पलानी और वान वूरेन पहली बार आईसीसी बोर्ड में शामिल होंगे जबकि उस्मानी को दोबारा चुना गया है। चुनाव पांच उम्मीदवारों के बीच हुए जिनमें उस्मानी, इमरान ख्वाजा, महिंदा वल्लीपुरम, पलानी ओर वान वूरेन शामिल थे। चुनाव में 43 एसोसिएट सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया।

साभार : गूगल

अमेरिकी क्रिकेट और क्रिकेट कनाडा आईसीसी सदस्यता से निलंबित होने के कारण मतदान में हिस्सा नहीं ले सके। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने एक बयान में कहा,‘‘ एसोसिएट सदस्य खेल के विकास और वैश्विक प्रसार में अहम भूमिका निभााते हैं। मैं सभी क्षेत्रों में हो रही अच्छी प्रगति को आगे बढ़ाते हुए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।’’

Related Articles

Back to top button