Trending

अली फजल और ऋचा चड्ढा की जोड़ी से सजेगी नई फिल्म

बॉलीवुड के चर्चित दंपति अली फजल और ऋचा चड्ढा पहली बार बड़े पर्दे पर रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आएंगे। सीनवर्क प्रोडक्शंस और गिरिराज प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही एक नई कॉमेडी फिल्म में दोनों साथ दिखाई देंगे। इससे पहले दोनों ने वर्ष 2013 में रिलीज हुई ‘फुकरे’ में साथ काम किया था, लेकिन उसमें ऋचा खलनायिका के किरदार में थीं। नई फिल्म में हास्य, भावनाओं और सामाजिक संदेश का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।

 

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं किया गया है। इसका निर्देशन शशि वर्मा करेंगे, जो इंसान ‘एके47’ और ‘मुर्गा ट्रॉफी’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की शूटिंग 2026 के उत्तरार्ध में शुरू होने की संभावना है, जबकि इसे अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।

 

फिल्म को लेकर अली फजल ने उत्साह जताते हुए कहा कि अच्छी कॉमेडी हमेशा सच्चे किरदारों और विश्वसनीय परिस्थितियों से जन्म लेती है। उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट पढ़ते ही उन्हें महसूस हो गया था कि यह एक खास फिल्म बनने वाली है। फिलहाल अली अपनी आगामी फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर भी चर्चा में हैं, जो 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button