Trending

सीरीज पर कब्जे की तैयारी में टीम इंडिया, इकाना में अफगानिस्तान ने जीता टॉस

भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज दूसरा मैच लखनऊ के श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

आज के मैच में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। आज के मैच में भारत ने तीन अहम बदलाव किए हैं। टीम इंडिया में आज यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव की वापसी हुई है। वहीं, प्रिंस यादव अपना डेब्यू कर रहे हैं।

भारत ने पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई है। भारत जहां इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी तो वहीं, अफगानिस्तान मैच को जीतकर सीरीज में एक एक से बराबरी करना चाहेगी।

साभार : गूगल

भारतीय प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव

अफगानिस्तान प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटी, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम साफी और बिलाल सामी

Related Articles

Back to top button