Trending

आज आईपीएल 2026 से बाहर होगी एक और टीम, हैदराबाद-राजस्थान में करो या मरो की जंग

आईपीएल के 19वें सीजन के खिताब की रेस से आज एक और टीम बाहर हो जाएगी। अब तक 6 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं, क्योंकि वे प्लेऑफ्स में नहीं पहुंची थीं। वहीं, प्लेऑफ्स में पहुंचने वाली चार टीमों में से एक और टीम का आज एलिमिनेशन हो जाएगा।

आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच आज न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा, जो सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच है। आरसीबी और जीटी के बीच क्वालीफायर 1 खेला गया था, जिसमें आरसीबी को जीत मिली थी। आरसीबी ने फाइनल में जगह बना ली, लेकिन जीटी भी बाहर नहीं हुई है।

टूर्नामेंट के 19वें सीजन के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जगह बना ली है, जिसने क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटन्स को हराया था। अब हैदराबाद और राजस्थान के बीच मुकाबला है, जिसे जो टीम हारेगी वह आगे नहीं जा पाएगी और टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम को क्वालीफायर 1 की तरह फाइनल का टिकट नहीं मिलेगा। एलिमिनेटर मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को क्वालीफायर 2 में क्वालीफायर 1 को हारने वाली टीम गुजरात टाइटन्स से भिड़ना होगा।

साभार : गूगल

क्वालीफायर 2 को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी, जहां आरसीबी ने अपना डेरा जमा लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार 31 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 29 मई को क्वालीफायर 2 का आयोजन चंडीगढ़ में होना है।

इसके दो दिन बाद फाइनल है, जिसकी तैयारी के लिए क्वालीफायर 2 जीतने वाली टीम को समय नहीं मिलेगा। आईपीएल ही एकमात्र टूर्नामेंट था, जिसने सेमीफाइनल वाले तिलिस्म को तोड़ा था और एक नया कॉन्सेप्ट दुनिया के सामने पेश किया था। हालांकि, पाकिस्तान ने भी इसकी नकल की, लेकिन उसमें थोड़ा सा बदलाव कर दिया था।

क्वालीफायर सिस्टम बहुत कम टी20 लीग्स में देखने को मिलता है। बीसीसीआई का प्लेऑफ्स को लेकर मानना था कि जिन टीमों ने लीग फेज में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें नॉकआउट स्टेज में इसका फायदा मिलना चाहिए। यही कारण है कि टेबल टॉपर्स को फाइनल में जाने के दो मौके मिलते हैं, जबकि तीसरे और चौथे नंबर वाली टीम को दो मैच जीतने के बाद फाइनल का टिकट मिलता है।

वहीं, क्वालीफायर 1 में खेलने वाली टीम सीधे फाइनल में जाती है, जबकि हारने वाली टीम क्वालीफायर 2 में खेलती है और वहां से वह सीधे फाइनल में जीतकर जा सकती है। हारने पर टूर्नामेंट से फिर बाहर होना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button