Trending

एड स्मिथ की जगह लेंगे जूलियन मेथेरेल, एमसीसी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति

द हंड्रेड फ्रेंचाइजी लंदन स्पिरिट के अध्यक्ष जूलियन मेथेरेल इस साल अक्टूबर से तीन साल के लिये मेरिलबोन क्रिकेट क्लब के अगले अध्यक्ष होंगे जो इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज एड स्मिथ की जगह लेंगे।

@MCCOfficial

मेथेरेल पिछले 40 साल से एमसीसी के सदस्य हैं और 2025 एजीएम में सदस्यों से हरी झंडी मिलने के बाद इसकी समिति का हिस्सा बने। स्मिथ ने नये अध्यक्ष के तौर पर उनका नामांकन किया। 1787 में स्थापित एमसीसी प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड का मालिक है और खेल को नियंत्रित करने वाले नियमों का संरक्षक है।

Related Articles

Back to top button