Trending

तीरंदाजी विश्व कप : महिला टीम ने बचाई भारत की लाज, पुरुष टीम पहले दौर में बाहर

भारत का तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में गुरुवार को प्रदर्शन मिला जुला रहा जब महिला रिकर्व टीम ने रिकॉर्ड दस बार की ओलंपिक विजेता दक्षिण कोरिया को सेमीफाइनल में हराकर पहला पदक पक्का किया लेकिन पुरूष टीम पहले दौर में बांग्लादेश से हार गई।

महिला टीम की सदस्यों दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कुमकुम मोहोद ने सेमीफाइनल में कोरिया को 5 . 1 से मात दी। अब उसका सामना स्वर्ण पदक के मुकाबले में रविवार को चीन से होगा। पुरूष रिकर्व टीम में तरूणदीप रॉय, धीरज बोम्मादेवरा और यशदीप भोगे थे जिन्हें बांग्लादेश ने 6 . 2 से मात दी।

भारतीय महिला टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय टीम ने छह तीरों में से चार पर 10 स्कोर किया और सिर्फ दो अंक गंवाकर पहला सेट 58 . 55 से जीता। दूसरे सेट में मुकाबला 56 . 56 से बराबर रहा लेकिन भारत ने 3 . 1 की बढत बना ली।

साभार : गूगल

मैच जीतने के लिये अब सिर्फ दो अंक की जरूरत थी और अगला सेट भारत ने 58 . 56 से अपने नाम किया। लेकिन कोरिया ने यहां अनुभवहीन टीम भेजी है क्योंकि उसका फोकस चार महीने बाद जापान में होने वाले एशियाई खेलों पर है। कोरियाई टीम में दो नये चेहरे ली युंजी और ओ येजिन थे जबकि मौजूदा विश्व चैम्पियन कांग चाएयंग एकमात्र अनुभवी तीरंदाज थी।

इससे पहले भारतीय महिला टीम ने उजबेकिस्तान को पहले दौर में 6-2 (53-56, 57-54, 55-54, 55-51) से हराया। क्वार्टर फाइनल में तनावपूर्ण शूटआफ में वियतनाम पर 5. 4 से जीत दर्ज की। पुरूष टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा जिसने पहला सेट 52 . 55 से गंवाया। दूसरे सेट में बांग्लादेश ने उसे 54 . 54 से बराबरी पर रोका। तीसरे सेट में दोनों टीमों का स्कोर 53 रहा। बांग्लादेश ने चौथा सेट 57 . 53 से जीता।

Related Articles

Back to top button