Trending

एफसी गोवा ने गुवाहाटी में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी को हराया

नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी – 0 एफसी गोवा – 2 (डेजानड्राज़िच 20’, मोहम्मदयासिर 90+3’)

गुवाहाटी : एफसीगोवा ने इंडियन सुपर लीग 2025-26 में अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम, गुवाहाटी में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी को 2-0 से हराया।

पहले हाफ में डेजानड्राज़िच के गोल और इंजरीटाइम में स्थानापन्न खिलाड़ी मोहम्मदयासिर के शानदार गोल ने गौर्स को तीन अहम अंक दिलाए। इस जीत के साथ गोवा 10 मैचों में 19 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी सात अंकों के साथ 12वें स्थान पर बना हुआ है। कप्तान संदीश झिंगन को उनके मजबूत रक्षात्मक प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच की शुरुआत मेजबान टीम ने आक्रामक अंदाज में की। रिडीमत्लांग ने शुरुआती मिनटों में लंबी दूरी से शॉट लिया, जिसे हृतिक तिवारी ने आसानी से रोक लिया। इसके बाद ब्रिसनफर्नांडिस ने बाएं फ्लैंक से अच्छा मूव बनाया, लेकिन बॉक्स में कोई साथी खिलाड़ी नहीं मिला। दूसरी ओर, बोरिससिंह ने भी दो बार दूरी से प्रयास किए, लेकिन दोनों ही शॉट लक्ष्य से बाहर चले गए।

Photo: Surajit Sharma / Focus Sports / ISL

नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड काउंटर अटैक पर खतरनाक दिखी और जितिन एमएस कोलालरिनजुआला के शानदार पास पर मौका मिला, लेकिन तिवारी ने बेहतरीन बचाव करते हुए गोल होने से रोका। 20वें मिनट में एफसी गोवा को बढ़त मिली। मोहम्मद ने मिलने गहराई से एक शानदार लॉफ्टेड पास देकर ड्राज़िच को आगे बढ़ाया। ड्राज़िच ने दबाव के बीच संतुलन बनाए रखते हुए सटीकशॉट से गेंद को निचले कोने में भेज दिया।

हालांकि, गोल के कुछ ही देर बाद ड्राज़िच चोट के कारण मैदान छोड़ने को मजबूर हुए और उनकी जगह अब्दुलरबीह आए। रबीह ने आते ही प्रभाव डाला और उदांतासिंह के साथ मिलकर कई मौके बनाए, जिनमें ने मिलका एक प्रयास मामूली अंतर से चूक गया।

गोवा ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा, जहां संदीशझिंगन ने रक्षापंक्ति को मजबूती से संभाला और कई अहम इंटर सेप्शन किए। पहले हाफ के अंत तक नॉर्थ ईस्ट ने कुछ प्रयास किए, लेकिन गोवा 1-0 की बढ़त के साथ ब्रेक में गया।

Photo: Surajit Sharma / Focus Sports / ISL

दूसरे हाफ में भी मैच का रुख ज्यादा नहीं बदला। गोवा ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा, जबकि नॉर्थ ईस्ट मौके तलाशती रही। नेमिल की एक शानदार फ्री-किक को गुरमीतसिंह ने बेहतरीन तरीके से बचाया।

जैसे-जैसे समय बीतता गया, नॉर्थईस्ट ने आक्रामकता बढ़ाई, लेकिन गोवा की सुदृढ़ रक्षापंक्ति ने उन्हें कोई साफ मौका नहीं दिया। इंजरी टाइम में गोवा ने मैच पर पूरी तरह मुहर लगा दी। हुइद्रोमथोई सिंह की पहल पर आकाशसांगवान ने बाएं फ्लैंक से क्रॉस दिया, जो मोहम्मदयासिर तक पहुंचा।

यासिर ने शानदार नियंत्रण दिखाते हुए बाएंपैर से जोरदार शॉट लगाया, जो पोस्ट से टकराकर गोल में चला गया।इसके बाद गोवा ने आराम से मैच को समाप्त किया और एक प्रभावशाली जीत दर्ज की।

Related Articles

Back to top button