Trending

अक्षय को बैडमिंटन में तिहरा खिताब

लखनऊ। बाराबंकी के एक छोटे से गांव के रहने वाले अक्षय पाण्डेय ने गोमतीनगर मिनी स्टेडियम में हुई जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तिहरा खिताब जीत लिया है। अक्षय ने सीनियर वर्ग के एकल के साथ अण्डर-19 एकल और युगल का खिताब अपने नाम किया है।

यूपी बैडमिंटन अकादमी में ट्रेनिंग करने वाले अक्षय पाण्डेय ने सीनियर वर्ग एकल के फाइनल में अर्पित को 15-6,13-15 और 15-10 से हराकर खिताब जीता।

अण्डर-19 एकल फाइनल में अक्षय ने अतुल मोहन त्रिपाठी को सीधे एवं आसान गेमों में 15-12,15-7 से शिकस्त दी। वहीं अण्डर-19 युगल के खिताबी मुकाबले में अक्षय ने शिवम यादव के साथ मिलकर अतुल कुमार सिंह एवं आदित्य सिंह की जोड़ी को 15-13,15-6 से पराजित किया।

Related Articles

Back to top button