Trending

मेस्सी का जादू बरकरार: दो गोल दागकर इंटर मियामी को दिलाई रोमांचक जीत

लियोनेल मेस्सी ने विश्व कप से पहले अपनी बेहतरीन फॉर्म को कायम रखते हुए इंटर मियामी के लिए एमएलएस फुटबॉल टूर्नामेंट में कोलोराडो रैपिड्स के खिलाफ दो गोल दागे। उनकी इस शानदार प्रदर्शन से टीम ने मुकाबला 3-2 से जीत लिया और अपना अजेय अभियान सात मैचों तक पहुंचा दिया।

इंटर मियामी के लिए यह जीत तब आई जब क्लब के अंतरिम कोच के रूप में गुइलेर्मो होयोस ने पदभार संभाला। होयोस, जो क्लब के खेल निदेशक भी हैं, ने यह जिम्मेदारी उस समय ली जब जावियर माशेरानो ने निजी कारणों से अचानक क्लब छोड़ दिया। माशेरानो ने अपने एकमात्र पूर्ण सत्र में इंटर मियामी को 2025 एमएलएस कप का खिताब दिलाया था।

मेस्सी ने मैच के 13वें मिनट में पेनल्टी किक को गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई और फिर 79वें मिनट में निर्णायक गोल करके जीत सुनिश्चित की। इंटर मियामी की ओर से एक अन्य गोल जर्मन बर्तेरामे ने किया।

@InterMiamiCF

गौरतलब है कि मियामी ने सीजन के शुरुआती मैच में लॉस एंजिलिस एफसी के खिलाफ 3-0 से हार झेलने के बाद से अब तक कोई भी मैच नहीं गंवाया है।

Related Articles

Back to top button