Trending

वीर चोटरानी का बड़ा उलटफेर, हैम्बर्ग ओपन स्क्वैश के क्वार्टर फाइनल में एंट्री

वीर चोटरानी ने पुरुषों के दूसरे राउंड में जर्मनी के आठवें सीड राफेल कंदरा को हराकर हैम्बर्ग ओपन स्क्वैश के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

यह पीएसए कांस्य पदक स्तर का टूर्नामेंट है। भारतीय खिलाड़ी ने मुकाबले की शुरुआत से अंत तक अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने 11-8, 11-7, 11-7 के स्कोर से जीत दर्ज की और सिर्फ 30 मिनट में आखिरी आठ में पहुंच गए। चोटरानी ने कंदरा को सीधे गेम में हराकर एक बड़ा उलटफेर भी किया।

उनके हमवतन पांचवें सीड अभय सिंह और सातवें सीड रमित टंडन दूसरे राउंड में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। अभय सिंह को इंग्लैंड के सैम टॉड ने 9-11, 11-7, 4-11 और 2-11 से हराया। वहीं, रमित टंडन को हंगरी के बालाज फार्कास ने 10-12, 11-4, 5-11, 9-11 से मात दी।

साभार : गूगल

अभय सिंह के खिलाफ सैम टॉड ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच के बाद टॉड ने कहा, “मुझे पता था कि अभय हाल ही में अच्छी फॉर्म में है, क्योंकि एल गौना में उसके कुछ बेहतरीन नतीजे आए थे और उसने इंडियन ओपन भी जीता था।

मुझे अंदाजा था कि यह मुकाबला कठिन होगा। मैंने उसके साथ पोंटेफ्रैक्ट में, जो मेरा क्लब है, कई बार ट्रेनिंग की है, इसलिए मैं उसके खेल को अच्छी तरह जानता हूं क्योंकि हम पहले भी साथ खेल चुके हैं।”

महिलाओं के वर्ग में पूर्व वर्ल्ड नंबर 10 जोशना चिनप्पा को आठवीं सीड जोएल किंग ने हराया। किंग ने 11-9, 11-7, 9-11, 11-4 से जीत दर्ज की। स्पेन की मार्टा डोमिनगेज ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नंबर 6 सीड मैलिफ को हराकर पहली बार कांस्य पदक स्तर के टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

डोमिनगेज ने लगातार छह हार का सिलसिला खत्म करते हुए 11-7, 9-11, 11-5 और 11-3 से जीत हासिल की और अपने पहले क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Related Articles

Back to top button