आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, चोटिल अंकोलेकर की जगह कृष भगत की हुई एंट्री
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को टीम में शामिल करने की घोषणा की है।
अथर्व चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, “मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को साइन किया है, जो चोट की वजह से टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो गए हैं।”
भगत ने पंजाब के लिए 7 प्रथम श्रेणी और 9 लिस्ट ए मैच खेले हैं। वह दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं और उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अर्धशतक भी लगाया है। पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 21 साल के यह दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज कृष भगत 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर एमआई का हिस्सा बने हैं।

कृष टीम को संतुलन देने का काम करते हैं। वह गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। वह पिछले दो वर्षों से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2026 में डीवाई पाटिल टी20 कप में रिलायंस टीम के लिए भी खेला था और प्री-सीजन में टीम के साथ सपोर्ट बॉलर के तौर पर जुड़े रहे हैं।
📰 𝐌𝐮𝐦𝐛𝐚𝐢 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧𝐬 𝐬𝐢𝐠𝐧 𝐊𝐫𝐢𝐬𝐡 𝐁𝐡𝐚𝐠𝐚𝐭 𝐚𝐬 𝐚 𝐫𝐞𝐩𝐥𝐚𝐜𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐩𝐥𝐚𝐲𝐞𝐫 💙
Mumbai Indians have named Krish Bhagat as a replacement for Atharva Ankolekar, who has been ruled out of IPL 2026.
Read more 👉 https://t.co/rsMBu1p0aO… pic.twitter.com/xi4GLZqpcz
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 16, 2026
अंकोलेकर 2020 में भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम का हिस्सा थे और 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ एसीसी अंडर-19 एशिया कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे।
🚨 News 🚨@mipaltan sign Krish Bhagat as a replacement for Atharva Ankolekar.
More Details 🔽 | #TATAIPL | #KhelBindaas https://t.co/3AxeNUQwcu
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2026
एमआई ने आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के साथ की थी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन मैचों में टीम को लगातार हार मिली है। फिलहाल एमआई अंकतालिका में नौवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला गुरुवार को अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा।



