Trending

मास्टर्स गोल्फ: मैकलॉय ने सफलतापूर्वक किया खिताब का बचाव, शेफ़लर को एक शॉट से दी मात

रॉरी मैकलॉय मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करके जैक निकोलस, निक फाल्डो और टाइगर वुड्स के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए हैं।

मैकलॉय को इस दौरान कुछ विषम परिस्थितियों से गुजरना पड़ा, लेकिन अंततः वह एक शॉट से जीत हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने कुल 12 अंडर 276 का स्कोर बनाया और स्कॉटी शेफ़लर पर एक शॉट से जीत दर्ज की।

मैकलॉय ने तीसरे राउंड में छह शॉट की बढ़त गंवा दी थी, लेकिन अंतिम राउंड के आखिर में उन्होंने दो शानदार बर्डी लगाकर शीर्ष खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया।

साभार : गूगल

इस जीत के साथ मैकलॉय, वुड्स, फाल्डो और निकोलस के बाद मास्टर्स में अपने खिताब का बचाव करने वाले चौथे गोल्फर बन गए। उन्होंने बाद में कहा, ‘‘पिछले साल मास्टर्स और ग्रैंड स्लैम जीतना बहुत मुश्किल लग रहा था, लेकिन इस साल मुझे एहसास हुआ कि मास्टर्स जीतना वाकई बेहद कठिन है। अविश्वसनीय।’’

राष्ट्रपति ट्रम्प ने फ्लोरिडा से वाशिंगटन लौटते समय मैकलॉय को बधाई देते हुए कहा, ‘‘रॉरी हर साल एक महान हस्ती बनते जा रहे हैं।’’ इसके अलावा टाइरल हटन, रसेल हेनली, जस्टिन रोज और कैमरन यंग 10 अंडर 278 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे।

Related Articles

Back to top button