Trending

मुंबई के खिलाफ विराट ने जड़ा अर्धशतक, लेकिन इंजरी ने बढ़ाई आरसीबी की टेंशन

मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2026 के मैच में दमदार अर्धशतक जड़ा। हालांकि, फैंस की चिंता उस समय बढ़ गई, जब वे फील्डिंग के लिए नहीं उतर पाए। एंकल इंजरी की वजह से पूरे मैच में विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में बैठे रहे।

बाद में वह मैदान पर नजर जरूर आए, लेकिन चलने में उनको परेशानी हो रही थी। इस पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने मैच के बाद कहा कि उनको इंजरी के बारे में ज्यादा नहीं पता है, लेकिन उनको लगता है कि वह ठीक हैं।

रजत पाटीदार ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे लगता है, जब भी हम मुंबई आते हैं, खासकर इस ग्राउंड पर, माहौल, फैंस, और उनके साथ खेलना और भरे हुए स्टेडियम में खेलना – वह एक अलग एहसास होता है। (अपनी बैटिंग का निडर स्वभाव) यह था, मैं कहूंगा कि यह हर व्यक्ति के बारे में ज़्यादा क्लैरिटी है, मैं कहूंगा (मजबूत बैटिंग पर) और जिस तरह से विराट भाई और साल्ट ने इनिंग्स शुरू की, मुझे लगता है कि उसने हमें ड्राइविंग सीट पर रखा।

© Associated Press

फिर मेरा और टिम (डेविड) का एक अच्छा कैमियो, मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से टीम एफर्ट था, मैं कहूंगा।” क्या आपने पेसर्स के खिलाफ खेलने पर काम किया है? इसके जवाब में रजत पाटीदार ने कहा, “सच कहूं तो, लोग कहते थे कि मुझे स्पिन खेलना पसंद है, लेकिन अगर कोई मुझसे पूछे, तो मैं कहूंगा कि मुझे फास्ट बॉलिंग खेलना पसंद है और इस ट्रैक पर फास्ट बॉलर्स को खेलना, मुझे लगता है कि यह फास्ट बॉलर को खेलने के लिए बहुत अच्छा ट्रैक है। इसलिए मुझे लगता है कि मुझे फास्ट बॉलिंग का सामना करना पसंद है।”

दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की चोट को लेकर कप्तान पाटीदार ने कहा, “मुझे अभी नहीं पता, लेकिन मुझे लगता है कि वह अभी ठीक हैं।” विराट ने एमआई के खिलाफ फील्डिंग नहीं की थी। वे आरसीबी की ट्रेवलिंग किट में ड्रेसिंग रूम में बैठे नजर आए थे।

हालांकि, पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में विराट कोहली नजर आए और उन्होंने एमआई की टीम के खिलाड़ियों से हाथ भी मिलाया, लेकिन यह बात भी है कि वह पूरी तरह सहज नजर नहीं आ रहे थे। विराट कोहली इस सीजन लय में हैं। वे अब तक चार मैचों में 179 रन बना चुके हैं। दो अर्धशतक भी विराट के बल्ले से निकले हैं।

Related Articles

Back to top button