Trending

राम चरण की ‘पेड्डी’ का नया गाना ‘राई राई रा रा’ रिलीज

साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी कड़ी में फिल्म का दूसरा गाना ‘राई राई रा रा’ रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इससे पहले जारी हुआ गाना ‘चिकरी चिकिरी’ भी काफी लोकप्रिय रहा था।

 

नए गाने में ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान का जोशीला और लयबद्ध संगीत खास आकर्षण बना हुआ है। गायक नकाश अजीज की ऊर्जावान आवाज और गीतकार रकीब आलम के प्रभावशाली बोल गाने को और दमदार बनाते हैं।

 

गाने में राम चरण का देहाती अंदाज और एनर्जेटिक डांस देखने लायक है, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। निर्देशक बुची बाबू सना ने इस गीत को भव्य स्तर पर फिल्माया है, वहीं कोरियोग्राफर जानी मास्टर की दमदार कोरियोग्राफी गाने में चार चांद लगाती है। रंगीन प्रस्तुति और ऊर्जा से भरपूर माहौल इसे खास बनाते हैं।

 

वेंकट सतीश किलारू के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘पेड्डी’ 30 अप्रैल को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।——

Related Articles

Back to top button