Trending

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच आज प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की वार्ता 

राघवेन्द्र प्रताप सिंह:कनाडा भारत का कई दृष्टि से महत्वपूर्ण साझेदार रहा है। दोनों के रिश्तों में समय समय पर तल्खियां आईं लेकिन उन्हें दूर करने का ठोस उपाय किया गया। अभी कुछ रोज पहले ही कनाडा ने कहा था कि अब कनाडा में हो रही किसी भी प्रकार की हिंसक घटनाओ में भारत का कोई हाथ नही है, तो ऐसे लगा कि कनाडा भारत से बेहतर संबंध बनाने का इच्छुक है। कनाडा और अमेरिका के रिश्तों में खटास के बाद कनाडा को एक विश्वसनीय ट्रेड पार्टनर की जरूरत थी। इसी कड़ी में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी मुंबई दौरे के बाद हाल ही में नई दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच आज नई दिल्‍ली के हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की वार्ता करेंगे। दोनों पक्ष भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी में अब तक की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इनमें व्‍यापार तथा निवेश, ऊर्जा, महत्‍वपूर्ण खनिज, कृषि, शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और दोनों देशों के लोगों के संबंध शामिल हैं। क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री कार्नी आज भारत – कनाडा मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी फोरम में भी शामिल होंगे। श्री कार्नी की यह यात्रा ऐसे समय में हुई है जब भारत और कनाडा के आपसी संबंध सामान्‍य हो रहे हैं। दोनों देशों के प्रधानमंत्री एक दूसरे की चिंताओं पर ध्यान देने, जनता के संबंधों को मजबूत बनाने तथा आर्थिक रूप से पूरक बनने पर पहले ही सहमति व्यक्त कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button