ईरान पर हमले से भारत में हिंसा भड़कने का डर, गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर आगाह किया

राघवेन्द्र प्रताप सिंह: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर ईरान पर इजरायल-अमेरिका के हमलों के मद्देनजर भारत में संभावित हिंसा के प्रति आगाह किया है। यह पत्र 28 फरवरी को प्रसारित किया गया था, जिसमें राज्यों से “भड़काऊ उपदेश देने वाले ईरान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशकों” की पहचान करने को कहा गया था।
हाई अलर्ट पर कश्मीर :
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई की हत्या के खिलाफ कल कश्मीर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए. इसके बाद एहतियात के तौर पर कश्मीर के सभी जिलों में पाबंदियां लगा दी गई है. ताकि माहौल शांतिपूर्ण बना रहे. विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं. वहीं आज होने वाले प्रदर्शनों को देखते हुए सुरक्षा बल भी हाई अलर्ट पर काम कर रहे हैं।
इमाम की अपील- बाजार रखें बंद :
जम्मू-कश्मीर के डोडा में जामिया मस्जिद के इमाम खालिद नजीब सुहरावर्दी ने लोगों से अपील की कि विरोध के बीच शहर के बाजार बंद रखे जाएं. बताया गया है कि यह अपील संयुक्त अमेरिका इजरायल हमले में ख़ामेनेई की हत्या के विरोध में की गई। प्रशासन और इमाम की अपील का नजर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. कश्मीर के ज्यादातर जिले इस समय बंद हैं. सड़कों पर गिने चुने लोग ही नजर आ रहे हैं।
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत के बाद से ही दुनियाभर के कई देशों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं. उत्तर प्रदेश- जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में ये विरोध प्रदर्शन ज्यादा देखने को मिल रहे हैं. लोगों का यहां तक कहना है कि एक की मौत होगी तो हजार पैदा होंगे। कश्मीर में स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया था. राज्य सरकार ने 2 दिनों की छुट्टी की घोषणा की है. कश्मीर में सभी स्कूल और कॉलेज दो दिनों के लिए बंद रहेंगे।



