Trending

टी20 वर्ल्ड कप : श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में बनाई जगह

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में सोमवार को पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका ने बड़ा धमाका करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने लगातार तीसरी सफलता दर्ज की और सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली।

श्रीलंका ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले मैच में आयरलैंड को 20 रन से हराया था। उसके बाद ओमान के खिलाफ टीम ने 105 रन से जीत का परचम लहराया।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 67 रन से जीत दर्ज की, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 रन से हार का सामना करना पड़ा था। अब ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार उलटफेर का शिकार हुआ।

इस मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 181 रन पर सिमट गई। कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 8.3 ओवर में 104 रन की साझेदारी की।

Getty Images

हेड ने 29 गेंद में 56 रन, जिसमें 3 छक्के और 7 चौके शामिल थे, जबकि मार्श ने 27 गेंद में 54 रन बनाए, जिसमें 8 चौके, 2 छक्के लगे। जोश इंगलिस ने 22 गेंद में 27 रन, और ग्लेन मैक्सवेल ने 22 रन का योगदान दिया।

श्रीलंकाई गेंदबाजों में दुशन हेमंथा ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए, जबकि दुष्मंथा चमीरा ने 2 सफलता हासिल की। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 18 ओवर में जीत दर्ज कर ली।

हालांकि टीम को शुरुआत में बड़ा झटका लगा और कुसल परेरा 1 रन पर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 97 रन की शानदार साझेदारी निभाई। मेंडिस ने 38 गेंद में 51 रन, जिसमें 1 छक्का और 6 चौके शामिल थे।

Getty Images

इसके बाद निसांका ने पवन रतनायके के साथ 34 गेंद में 79 रन की अटूट साझेदारी करते हुए श्रीलंका को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया से मार्कस स्टोइनिस ही सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 46 रन देकर 2 विकेट लिए।

Related Articles

Back to top button