आधुनिक भारत की नींव हैं देश के युवाः ब्रजेश पाठक

लखनऊ/गाजियाबाद/मेरठ: देश के युवा आधुनिक भारत की नींव हैं। देश का भविष्य हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। हमारे देश के युवा धरती से लेकर अंतरिक्ष तक शान से तिरंगा लहरा रहे हैं। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का।
वे गुरुवार को गाजियाबाद के एचआरआईटी विश्वविद्यालय में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अंतर्गत छात्र संसद (स्टूडेंट फॉर वन नेशन वन इलेक्शन) कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य संवारने के लिए तमाम योजनाएं शुरू की हैं, जिनका सीधा लाभ युवाओं को मिल रहा है। भाजपा सरकार द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, विधायक मोदीनगर डॉ. मंजू सिवाच, निदेशक, एस०आर०एम० यूनिवर्सिटी के एस० विश्वनाथ, एक देश एक चुनाव समन्वयक एवं क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, “एक राष्ट्र एक चुनाव” प्रदेश टोली सदस्य एवं अध्यक्ष, सॉफ्ट टेनिस, उत्तर प्रदेश अभिषेक कौशिक, प्रदेश सह संयोजक हंस चौधरी जी, डीन, क्षेत्रीय अध्यक्ष, युवा मोर्चा सुखविंद्र सोम एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
वहीं, मेरठ में विद्या भारती, अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित “23वां अखिल भारतीय विज्ञान मेला” कार्यक्रम में युवाओं से सीधे संवाद करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारे देश के युवा विदेशी भरती पर भी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। तमाम विश्वविख्यात संस्थानों के प्रमुख पदों पर हमारे देश के युवा ही हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि विद्या भारती द्वारा युवाओं को देश की सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी जा रही है। विद्या भारती के हजारों केंद्रों में आदर्श युवा तैयार हो रहे हैं। यह युवा हमारे देश को और अधिक मजबूत बनाएंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर सहकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, वरुण अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, विद्या भारती गोविंद चंद्र महंत, मंत्री सोमेंद्र तोमर, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, मनमोहन गुप्ता एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गाजियाबाद में भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जन्म जयंती वर्ष पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव ही शोषितों, वंचितों और जनजाति के लिए कार्य किया। डिप्टी सीएम ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि मात्र 25 वर्ष की अल्पआयु में उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। वे सदैव हमारे लिए एक आदर्श रहेंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा देश के सभी मंडल मुख्यालयों में भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जयन्ती वर्ष का आयोजन किया जा रहा है। पिछली सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। गरीबी हटाने की बजाए गरीब हटाने का काम किया। कार्यक्रम में मंत्री सुनील कुमार शर्मा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप, सांसद अतुल गर्ग जी, मेयर सुनीता दयाल, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, जिलाध्यक्ष चैनपाल गुर्जर, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक संजीव शर्मा एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
डिप्टी सीएम ने की पदयात्रा-जनसभा
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मेरठ के शिव चौक, सदर बाजार में भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर पदयात्रा की। डिप्टी सीएम के साथ हजारों की तादाद में चल रहे कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के जयघोषों से आकाश गूंज उठा। मुख्य बाजार, बेगम पुल रोड, मेरठ पर आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने देश की अखंडता और एकता के लिए अपना जीवन समर्पित करने का काम किया। उनके महान व्यक्तित्व को हम नमन करते हैं। इस अवसर पर महापौर मेरठ हरिकांत अहलूवालिया, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, पूर्व सांसद एवं कैंट विधानसभा यात्रा प्रभारी राजेंद्र अग्रवाल, यात्रा लोकसभा प्रभारी जय करण गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम जिला संयोजक रवीश अग्रवाल एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
