द इंडियन व्यू

हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस : रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को 2 रनों से हराया

भारतीय टीम ने हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस में दमदार आगाज किया है। दिनेश कार्तिक के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने शुक्रवार को बारिश से प्रभावित पूल सी मुकाबले में पाकिस्तान को डकवर्थ-लुईस नियम से 2 रनों के करीबी अंतर से हराया। भारत…

Ragwendra P Singh
November 7, 2025
2 min read
हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस : रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को 2 रनों से हराया

भारतीय टीम ने हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस में दमदार आगाज किया है। दिनेश कार्तिक के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने शुक्रवार को बारिश से प्रभावित पूल सी मुकाबले में पाकिस्तान को डकवर्थ-लुईस नियम से 2 रनों के करीबी अंतर से हराया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 4 विकेट खोकर 86 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने तीन ओवर में 41 रन बना लिए थे लेकिन लगातार बारिश होने के कारण अंपायर ने डकवर्थ-लुईस नियम का सहारा लिया और भारत को दो रन से विजयी घोषित किया।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत धमाकेदार रही।

@HongKongSixes

सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने 11 गेंदों में 28 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। उनका साथ भरत चिपली ने दिया, जिन्होंने 13 गेंदों में 24 रन बनाए। रॉबिन और चिपली के बीच पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी हुई। बिन्नी दो गेंद में चार रन ही बना सके।

कप्तान दिनेश कार्तिक ने भी दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 6 गेंद में 17 रन की पारी खेली। कार्तिक ने एक छक्का और दो चौके लगाए। पाकिस्तान के लिए मुहम्मद शहजाद ने दो विकेट चटकाए। भारत द्वारा मिले 87 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने अच्छी शुरुआत की।

बारिश की वजह से खेल रुकने तक पाकिस्तान ने 3 ओवर में एक विकेट खोकर 41 रन बना लिए थे। पाकिस्तान को जीत के लिए अगले तीन ओवर में 46 रन की जरूरत थी, लेकिन तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण मैच को रोकना पड़ा।

लगातार बारिश के चलते जब खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका, तो मैच का फैसला DLS नियम के तहत किया गया। नियम के मुताबिक खेल रुकने के समय तक पाकिस्तान का स्कोर 43 रन होना चाहिए था, लेकिन उनका स्कोर 41 रन पर ही था। जिसके कारण भारत को 2 रनों से विजयी घोषित किया गया।

स्टुअर्ट बिन्नी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने ओवर में सिर्फ सात रन दिए और विकेट भी झटका। जिससे भारत को डकवर्थ-लुईस नियम आने पर भारत को बढ़त मिल गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।