'हैवान' की पहले दिन की कमाई रही निराशाजनक, बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू
बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' का दबदबा कायम है। फिल्म की मजबूत पकड़ के बीच अक्षय कुमार और सैफ अली खान की नई रिलीज 'हैवान' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। सैफ और अक्षय की जोड़ी की वापसी वाली इस फिल्म ने पहले…

बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' का दबदबा कायम है। फिल्म की मजबूत पकड़ के बीच अक्षय कुमार और सैफ अली खान की नई रिलीज 'हैवान' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। सैफ और अक्षय की जोड़ी की वापसी वाली इस फिल्म ने पहले दिन बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'हैवान' ने देशभर में करीब 7,224 शो के बावजूद पहले दिन सिर्फ 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया।वहीं, 'हनुमान अंश' की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है। रिलीज के 36वें दिन भी फिल्म ने 5,743 शो के साथ करीब 10.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 173.63 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। लेखक और निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी की किताब पर आधारित इस फिल्म में शोभिनव सत्या मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है और लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है।दूसरी ओर, पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु अभिनीत 'मिर्जापुर द मूवी' भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 148.45 करोड़ रुपये कमाए थे। रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को कमाई में कुछ गिरावट के बावजूद फिल्म ने करीब 9 करोड़ रुपये जुटाए। इसके साथ ही भारत में 'मिर्जापुर द मूवी' की कुल कमाई 157.45 करोड़ रुपये हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
