धोनी के जन्मदिन पर देशभर से बधाइयों की बरसात, पुरी में बनी अनोखी सैंड आर्ट
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था। उनके जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस खास मौके पर अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने ओडिशा के पुरी स्थित…

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था। उनके जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस खास मौके पर अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने ओडिशा के पुरी स्थित अपने स्टूडियो में धोनी को समर्पित एक अनोखा सैंड एनीमेशन तैयार किया।
महज एक घंटे में तैयार हुई इस कलाकृति में धोनी के शानदार क्रिकेट सफर, उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों और बेहतरीन नेतृत्व क्षमता को दर्शाया गया है। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और निरंतर सफलता की कामना भी की गई है।
एक समाचार एजेंसी से बातचीत में मानस कुमार साहू ने कहा, "आज धोनी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए हमने अपनी सैंड आर्ट के जरिए एक अनोखा सैंड एनीमेशन तैयार किया है। 'हैप्पी बर्थडे, कैप्टन कूल' का संदेश देते हुए मैंने यह एनिमेशन बनाया है।"

इस अवसर पर बीसीसीआई ने 'एक्स' पोस्ट करते हुए लिखा, "538 अंतरराष्ट्रीय मैच, 17,266 अंतरराष्ट्रीय रन और विकेट के पीछे 829 शिकार करने वाले, आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2007, आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2011 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जिताने वाले कप्तान, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और इस खेल के महान खिलाड़ियों में से एक एम. एस. धोनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।"
https://twitter.com/BCCI/status/2074327546661859535
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी 'एक्स' पोस्ट से धोनी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "शांत स्वभाव, अद्भुत नेतृत्व और ऐतिहासिक उपलब्धियों से भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले पद्मभूषण एवं राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।"
https://twitter.com/samrat4bjp/status/2074323984137752964
बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "क्रिकेट जगत में भारत को विश्व विजेता बनाने वाले सुप्रसिद्ध खिलाड़ी एवं युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत महेंद्र सिंह धोनी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।"
https://twitter.com/VijayKrSinhaBih/status/2074297351296995373
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
