द इंडियन व्यू

हुमायूं कबीर को 'मोहरा' बनाकर ममता ने रची थी बाबरी मस्जिद निर्माण की साजिश : अमित शाह

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व…

Ragwendra P Singh
April 15, 2026
2 min read
हुमायूं कबीर को 'मोहरा' बनाकर ममता ने रची थी बाबरी मस्जिद निर्माण की साजिश : अमित शाह

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर को “मोहरा” बनाकर राज्य में बाबरी जैसी मस्जिद निर्माण की साजिश रची जा रही है।

 

अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी ने हुमायूं कबीर को पार्टी से अलग कर एक राजनीतिक रणनीति के तहत आगे बढ़ाया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में “बाबरी मस्जिद जैसा ढांचा” बनाने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी।

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में उनका पूरा ध्यान केवल अपने भतीजे को आगे बढ़ाने पर रहा है। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों में उन पर निशाना साधा।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देश का हर नागरिक परिवार के सदस्य जैसा है, जबकि ममता बनर्जी केवल अपने परिजनों को आगे बढ़ाने में लगी हैं। अमित शाह ने दावा किया कि बिहार और ओडिशा के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की बारी है।

 

इससे पहले जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज में एक अन्य रैली में अमित शाह ने अवैध घुसपैठ के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि असम की तर्ज पर पश्चिम बंगाल में भी अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण में पनप रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि इस बार भाजपा को वोट देने पर राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत की जाएगी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जाएगी।-----------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…