हिंदू विवाहिता को भगाकर ले जा रहे मुस्लिम युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
अमेठी : अमेठी जनपद मुख्यालय की कोतवाली गौरीगंज में शनिवार को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जा रहे मुस्लिम युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए युवक को हिरासत में लेकर…

अमेठी : अमेठी जनपद मुख्यालय की कोतवाली गौरीगंज में शनिवार को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जा रहे मुस्लिम युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली विवाहित गौरीगंज के रहने वाले युवक सलमान कुरेशी पुत्र वाहिद कुरेशी ने बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जा रहा था। दोनों को जाते हुए देखकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और परिजनों को फोन कर दिया। मौके पर पहुंचे विवाहिता के घर वालों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस सलमान को अपने साथ ले गई। विवाहिता का फोन देखने के बाद पता चला कि सलमान कुरेशी नामक युवक विवाहिता को बार-बार मैसेज करके भागने की बात एवं ना भागने पर जान देकर घर वालों को फंसा देने की बात कह रहा था। इसके बाद विवाहिता महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गौरीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि लड़की के भाई की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 (महिला का अपहरण कर उससे विवाह के लिए विवश करना), धारा 137 (2) अपहरण धारा, 351 (2) धमकी देने,के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
