हांगकांग से 1-2 की हार, एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में भारत का अभियान खत्म
बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैम्पियनशिप में भारत का अभियान सोमवार को क्वार्टर फाइनल में हांगकांग से 1.2 से मिली हार के साथ समाप्त हो गया। भारत को पहले मैच में देव रूपारेलिया और तन्वी पत्री ने अच्छी शुरूआत दिलाई और…

बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैम्पियनशिप में भारत का अभियान सोमवार को क्वार्टर फाइनल में हांगकांग से 1.2 से मिली हार के साथ समाप्त हो गया। भारत को पहले मैच में देव रूपारेलिया और तन्वी पत्री ने अच्छी शुरूआत दिलाई और पहला गेम 55.44 से जीत लिया।
दूसरे गेम में हालांकि हांगकांग के कैन यि हेइ ने रूपारेलिया को 11.8 से हराया और आईपी सुम याउ ने बढत 22.16 की कर दी। निर्णायक गेम में रूपारेलिया ने चान को 11.9 से हराया लेकिन याउ ने अंतर 22.21 का कर दिया।

चियुंग साइ शिंग और विंग चि चू के खिलाफ मैच 11.11 से बराबर रहने पर ब्योर्न जैसन और डियांका वाल्डिया ने भारत को 33.32 की बढत दिलाई। तन्वी रेड्डी और बरूनी पर्शवाल हालांकि चू और यि कियू यू से 5.11 से हार गए जिससे भारत ने सेट 43.55 से गंवा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
