हल्द्वानी में खुली उत्तराखंड की पहली GI टैग गैलरी: एक ही छत के नीचे दिखेगी देवभूमि की संस्कृति
देहरादून ( विवेक ओझा) : बौद्धिक संपदा संरक्षण और उससे जुड़ी जागरूकता को बढ़ाने के लिए उत्तराखंड की धामी सरकार ने कदम उठाए हैं। उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक हस्तशिल्प और कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए…

देहरादून ( विवेक ओझा) : बौद्धिक संपदा संरक्षण और उससे जुड़ी जागरूकता को बढ़ाने के लिए उत्तराखंड की धामी सरकार ने कदम उठाए हैं। उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक हस्तशिल्प और कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए हल्द्वानी में राज्य की पहली भौगोलिक संकेतक (GI) गैलरी की शुरुआत की गई है। इस खास गैलरी को हल्द्वानी स्थित उत्तराखंड वन प्रशिक्षण अकादमी (FTA) में तैयार किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य अकादमी में आने वाले प्रशिक्षुओं, आम जनता और वीआईपी मेहमानों को उत्तराखंड की अनूठी विरासत से रूबरू कराना और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
इस गैलरी को तैयार करने में करीब 3 महीने का समय लगा। वन विभाग की टीम ने राज्य के सुदूर सीमांत क्षेत्रों से इन खास उत्पादों को इकट्ठा किया। टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती नाशवान (जल्दी खराब होने वाले) उत्पादों जैसे बेदू, रामनगर की लीची और रामगढ़ के आडू को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की थी, जिसे वैज्ञानिक तरीकों से संरक्षित कर गैलरी में सजाया गया है।
उत्तराखंड के पास हैं 30 से ज्यादा जीआई टैग, बनाया था रिकॉर्ड :
उत्तराखंड के पास वर्तमान में कृषि, हस्तशिल्प, खाद्य और निर्मित वस्तुओं की श्रेणी में 30 से अधिक जीआई टैग उत्पाद मौजूद हैं। बता दें कि दिसंबर 2023 में उत्तराखंड ने एक ही दिन में रिकॉर्ड 18 जीआई टैग हासिल कर देश में इतिहास रचा था।
गैलरी में क्या-क्या है खास?
- पहाड़ी कृषि उत्पाद: मुनस्यारी का सफेद राजमा, तेजपत, कुमाऊं का च्युरा तेल, अल्मोड़ा की लखोरी मिर्च, बेरीनाग चाय और औषधीय गुणों से भरपूर उत्तराखंड का काला भात (काली सोयाबीन)।
- पारंपरिक हस्तशिल्प और कला: कुमाऊं की मशहूर ऐपन कला, यूनेस्को की धरोहर में शामिल चमोली का 'राममन मुखौटा', तांबे के सुंदर बर्तन (तामता उत्पाद) और पहाड़ी बांस से बने रिंगल शिल्प के उत्पाद।
- खास आकर्षण: नैनीताल की पारंपरिक मोमबत्तियां और औषधीय गुणों से भरपूर लाल बुरंश का शरबत (रोडोडेंड्रोन स्क्वैश) भी यहां आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…
योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…
मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…
बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17.79 लाख पार
देहरादून : बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। 22 सितंबर तक 153 दिनों में 17 लाख 79 हजार 805 श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के कपाट…
