अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग स्थल के रूप में विकसित करने पर चर्चा हुई। अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी और लंढौर क्षेत्र में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविध भौगोलिक परिस्थितियों के कारण फिल्म निर्माताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। प्रदेश में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग से फिल्म निर्माण स्थल के रूप में उत्तराखंड की पहचान मजबूत हो रही है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के तहत फिल्म निर्माताओं को शूटिंग की अनुमति के लिए एकल खिड़की व्यवस्था सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान की व्यवस्था भी की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास प्रदेश में अधिक से अधिक फिल्मों की शूटिंग को प्रोत्साहित करना है, ताकि स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ें। फिल्म निर्माण गतिविधियों में वृद्धि से पर्यटन, होटल, परिवहन और अन्य स्थानीय व्यवसायों को भी लाभ मिल रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए फिल्म निर्माताओं को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…
मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…
बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17.79 लाख पार
देहरादून : बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। 22 सितंबर तक 153 दिनों में 17 लाख 79 हजार 805 श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के कपाट…
कार्रवाई के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के दो पदों से हटने की घोषणा की
देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अपने पूर्व ओएसडी के खिलाफ कथित नकदी और आभूषण बरामदगी से जुड़ी खबरों के बीच उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य और…
